राजस्थान यूनिवर्सिटी में भारी बवालः CM गहलोत को ABVP छात्रों ने दिखाए काले झंडे तो पुलिस ने पटक-पटक की पिटाई, देखें VIDEO

राजस्थान में सीएम गहलोत के लिए हर दिन चुनौती भरा बीतता है। आए दिन कुछ ना कुछ बखेड़ा हो ही जाता है। ताजा मामला राजस्थान यूनिवर्सिटी से सामने आया है। छात्र संघ ऑफिस का उद्घाटन कर के आ रहे हैं CM का ABVP कार्यकर्ताओं ने रोका मार्ग तो पुलिस ने किया ये।

/ Updated: Mar 14 2023, 06:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

जयपुर (jaipur news). मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए हर दिन चुनौती भरा गुजर रहा है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज कुछ ना कुछ नया बखेड़ा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए हो रहा है । आज ताजा मामला राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर का है। राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को विश्वविद्यालय परिसर के बाहर ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने काले झंडे दिखाए।

रोकना पड़ा सीएम का काफिला
भारी पुलिस बंदोबस्त था लेकिन उसके बावजूद भी अचानक छात्र बीच में कूद पड़े और अशोक गहलोत मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अचानक हुए इस बवाल के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस ने करीब 6 छात्रों को हिरासत में लिया। पहले तो उनके जमकर डंडे लगाएं और उसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। अचानक हुए इस बवाल के कारण मुख्यमंत्री का काफिला कुछ सेकंड के लिए विश्वविद्यालय के बाहर थम गया,  लेकिन बाद में उन्हें रवाना किया गया।

छात्र संघ ऑफिस का उद्घाटन करने आए सीएम
दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लॉ कॉलेज के छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए आए थे। उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय में कई बड़ी घोषणाएं की है। विश्वविद्यालय परिसर में ₹6 करोड का एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि,  छात्रों अब आपका भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

पेपर लीक आरोपियों को सिखा रहे सबक- CM
पेपर लीक करने वालों से सरकार सख्ती से निपट रही है उन्हें जेल में डाला जा रहा है।  उनके बंगले, उनके कोचिंग तोड़ी जा रही है। राजस्थान में गर्ल्स कॉलेज के लिए भी बड़ी व्यवस्था की जा रही है। जिस किसी भी सरकारी कॉलेज में 500 से ज्यादा लड़कियां पढ़ रही हैं, उसे सरकार गर्ल्स कॉलेज घोषित कर देगी ,ऐसी तैयारियां की जा रही है। साथ ही पूरे राजस्थान में करीब 280 नए कॉलेज खोलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े- टेंशन में अशोक गहलोत: मुख्यमंत्री पर दर्ज होगा मानहानि का दावा...केंद्रीय मंत्री ने बढ़ाईं मुश्किलें