jhalawar shocking crime : राजस्थान के झालावाड़ में एक 35 वर्षीय विधवा के साथ 11 लोगों ने कथित तौर पर 6 घंटे तक जंगल में गैंगरेप किया। महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

jhalawar shocking crime : राजस्थान के झालावाड़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 11 अंजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 35 साल की एक विधवा महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उसकी हालत बेहद गंभीर है। कमर के निचले हिस्सों में चोट के गंभीर निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पर्चा बयान पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच अकलेरा थाना पुलिस कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति की मौत के बाद बच्चों को पालना मुश्किल

पुलिस ने शुरुआती जांच के आाधार पर बताया कि महिला की उम्र करीब पैंतीस साल है। कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई। बच्चों को पालने के लिए वह घर-घर जाकर काम करती है। गुरुवार रात वह किसी के घर से काम कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे के आसपास बाइक पर दो युवक आए और काम के बारे में बताकर अपने साथ ले गए।

तीन दरिंदो ने किया अपहरण…9 हैवान जंगल में पहले से

उसके बाद मुंह दबोचकर महिला को जंगल की ओर ले गए। वहां पर आठ-नौ लोग पहले ही इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे पेड़ से बांध दिया गया और उसके बाद करीब छह घंटों तक लगातार गैंगरेप किया। अधिकतर बदमाश शराब के नशे में थे। तड़के आरोपी महिला को अचेत हालत में छोड़कर फरार हो गए। वह जैसे-तैसे पुलिस तक पहुंच सकी और बेहोश हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। कल दोपहर बाद जाकर उसे होश आया। उसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी और केस दर्ज कराया। कल शाम इस मामले में एसपी को जानकारी मिली तो वे खुद एक्टिव हो गईं। पूरे शहर में आरोपियों की तलाश की जा रही है।