Success Story OF JEE Main 2025 Topper : ओडिशा के ओम प्रकाश ने JEE मेन में 300/300 अंक हासिल कर इतिहास रचा। कोटा में रहकर कड़ी मेहनत और माँ के त्याग ने उन्हें सफलता दिलाई। अब उनका लक्ष्य IIT बॉम्बे है।

कोटा. Success Story OF JEE Main 2025 Topper : जेईई मेन 2025 के रिजल्ट में एक नया सितारा उभरकर सामने आया है – ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले ओम प्रकाश बेहरा। उन्होंने 300 में से पूरे 300 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की और कोटा की कोचिंग संस्कृति को फिर एक बार गौरवान्वित किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओम प्रकाश ऐसे कर JEE मेन 2025 में टॉप

ओम प्रकाश पिछले तीन साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने दसवीं के बाद से ही यहां तैयारी शुरू की थी और पूरे फोकस के साथ खुद को जेईई के लिए समर्पित कर दिया। मोबाइल फोन से दूरी, सेल्फ स्टडी की आदत और हर टेस्ट के बाद आत्मविश्लेषण उनकी सफलता की कुंजी रही।

बेटे के लिए माता-पिता ने किया त्याग

उनकी मां, जो खुद एक कॉलेज लेक्चरर हैं, बेटे के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए कोटा में रहकर पूरा सहयोग दे रही हैं। पिता ने भी अपनी नौकरी में बदलाव कर दिल्ली ट्रांसफर लिया ताकि बेटे के करीब रह सकें।

जेईई एडवांस्ड को क्रैक कर IIT बॉम्बे में एडमिशन

ओम का अगला लक्ष्य है जेईई एडवांस्ड को क्रैक कर IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना। वे मानते हैं कि "हर गलती एक सीख होती है, उसे सुधारना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।"