record-breaking beer sales in Aligarh:  गर्मी से जूझता अलीगढ़ बना 'बीयर की राजधानी'! 43 दिनों में 26 करोड़ की बीयर बिक्री ने सबको चौंकाया। क्या है इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का राज?

Aligarh beer sales: जब सूरज आग उगल रहा हो और पारा 45 डिग्री छूने लगे, तब यूपी का अलीगढ़ शहर गर्मी से राहत पाने के लिए एक ही रास्ता चुन रहा है- बीयर! इस छोटे से शहर ने सिर्फ 43 दिनों में बीयर पीने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और बन गया है "बीयर की राजधानी"।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीयर के शौक में अलीगढ़ ने मेट्रो शहरों को भी पछाड़ा

दिल्ली, नोएडा, मुंबई या बैंगलोर नहीं बीयर की खपत में अब सबसे आगे है अलीगढ़। जिला आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 43 दिनों में शहर में करीब 26 करोड़ रुपये की बीयर बिक गई। यानी हर दिन औसतन 2.2 लाख से ज्यादा बोतलें पी गईं।

यह भी पढ़ें: UP में आ रहा है मानसून! जानिए कब होगी पहली जोरदार बारिश

पिछले साल से 19.7% ज्यादा बिक्री, गर्मी ने बढ़ाई डिमांड

2023 की तुलना में इस बार बीयर की खपत में लगभग 19.7% का इज़ाफा हुआ है। मई 2024 में 24 लाख से ज्यादा बीयर कैन बिके जबकि जून के पहले 11 दिनों में ही करीब 8.66 लाख कैन बिक चुकी हैं।

महीनाबीयर कैन बिक्री (2023)बीयर कैन बिक्री (2024)
मई20,06,28524,01,606
जून (11 दिन)7,96,3848,66,434

49 बीयर बिक्री केंद्रों ने रचा इतिहा, बीयर से ही बुझ रही है प्यास

अलीगढ़ में कुल 49 बिक्री केंद्र हैं, जहां से ये आंकड़े दर्ज किए गए। विभाग ने बताया कि इतनी ज्यादा खपत के पीछे मुख्य कारण भीषण गर्मी और छुट्टियों का मौसम है।

अब अलीगढ़ के लिए बीयर सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि गर्मी से लड़ने का हथियार बन चुका है। चाहे टी-20 मैच हो या कॉलेज पार्टी, बीयर की मांग ने शहर की रफ्तार को ठंडा कर दिया है।

आबकारी विभाग हुआ अलर्ट, बढ़ाई निगरानी

बिक्री के इस उछाल से विभाग भी सतर्क हो गया है और स्टॉक मैनेजमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अधिकारी बताते हैं कि अगर ये ट्रेंड जारी रहा तो जल्द ही अलीगढ़ राज्य नहीं, देश के नक्शे पर भी बीयर कैपिटल के रूप में उभरेगा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा ड्रग्स खुलासा: बैंकॉक से आई फ्लाइट में मिले करोड़ों के नशे के पैकेट