रामलला के लिए सर्दियों के खास इंतज़ाम शुरू! दिल्ली के डिज़ाइनर तैयार कर रहे हैं स्पेशल ड्रेस, पश्मीना शॉल और बदलेगा भोग भी।

Ram Lalla winter dress: मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सर्दियों ने दस्तक दे दी है। आम से लेकर खास तक सर्दियों के रखे कपड़ों और रजाइयों आदि को निकालने में लगा हुआ है। अयोध्या में विराजमान रामलला के लिए भी जाड़े के मौसम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उनके कपड़ों से लेकर भोग तक में बदलाव किया जा रहा है। रामलला को सर्दियों के लिए स्पेशल ड्रेस, दिल्ली के डिजाइनर तैयार करने में जुटे हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्मीना का शॉल ओढ़ेंगे रामलला

अयोध्या में बने भव्य राममंदिर में विराजमान रामलला को सर्दियों में ऊनी कपड़े पहनाया जाएगा। 20 नवंबर को पड़ने वाली 'अगहन की पंचमी' से भगवान को रजाई, पश्मीना शॉल और अन्य डिजाइनर कपड़ों में लपेटा जाएगा। भगवान श्रीराम के कपड़ों को दिल्ली के कई डिजाइनर मिलकर तैयार कर रहे हैं। कपड़े तैयार हो जाने के बाद फ्लाइट से दिल्ली से अयोध्या लाया जाएगा।

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता ओमकार सिंह ने बताया कि रामलला राजकुमार के रूप में राम मंदिर में विराजमान हैं इसलिए उनके वस्त्र उनके राजसी स्वरूप के अनुरूप होने चाहिए। राम मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित राम दरबार के लिए उनके तीनों भाइयों और हनुमानजी की मूर्तियों के लिए ऊनी वस्त्र भी तैयार किए जा रहे हैं।

खान-पान में भी किया जाएगा बदलाव

सर्दियों में प्रभु श्रीराम के केवल कपड़ों में ही नहीं उनके खान-पान में भी बदलाव की तैयारी चल रही है। मौसम में बदलाव को देखते हुए रामलला को दही के बदले सूखे मेवे का भोग लगाया जाएगा। रामलला की मूर्ति को गुनगुने पानी से नहलाया जाएगा। उनको गर्म रखने के लिए गर्भगृह में हीटर लगाए जाएंगे। शीतलहर में गर्भगृह में ब्लोअर से गर्म हवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि हिंदू धर्म में अगहन की पंचमी को बहुत शुभ माना जाता है। उस दिन से भगवान को दही का भोग लगाना बंद कर दिया जाएगा और सूखे मेवे के साथ रबड़ी-खीर का भोग लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

कोचिंग के दानवों का शिकार: NEET की तैयारी करने वाली छात्राओं से रेप