ayodhya ram mandir अयोध्या के श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा में इस्तेमाल होने वाले चढ़े हुए फूलों से भी लोग पैसा कमा सकेंगे। यानि यह फूल रिसाइकिल होंगे। जिससे मंदिर ना सिर्फ साफ होगा, बल्कि इन फूलों से अगरबत्ती और धूपबत्ती बनेगी।
राम लला की नई मूर्ति के चेहरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने स्थिति स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा है कि राम लला की मूर्ति की आंखें खोली जाएंगी।
रामलला गर्भगृह में स्थापित हो गए हैं। पूरा देश इस समय राममय हो गया है। कश्मीर से कन्याकुमारी तर राम नाम की गूंज है। इसी बीच इंडिगो फ्लाइट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें यात्री जोर जोर से मेरी झोपड़ी में राम आएंगे भजन गाते दिखे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले बिना कपड़े के आंखों वाली प्रभु राम की प्रतिमा की तस्वीर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर पर मुख्य पुजारी ने नाराजगी जताई है।
22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या नगरी पूरी तरह राममय हो चुकी है। हर चौराहे, इमारत और दुकानों को कुछ इस तरह से सजाया गया है कि उनमें एकरूपता नजर आ रही है। सड़क किनारे बनी दुकानों को एक खास डिजाइन में सजाया गया है।
ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने की सफाई शनिवार सुबह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हो गई है। इस सफाई में 26 से अधिक लोगों की टीम लगी है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
अयोध्या में 22 रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पहले यूपी एटीएस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर आरोप है कि ये अयोध्या में संवेदनशील एरिया में घूम रहे थे। ऐसे में इन युवकों को हिरासत में लिया गया है।
ayodhya ram mandir रामनगरी अयोध्या में भगवान राम सिंहासन पर विराजमान हो रहे हैं। पूरा देश राम के रंग में रंग गया है। वहीं यूपी की राजधानी और नवाब का शहर लखनऊ भी दुल्हन की तरह सज गया है।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, अयोध्या और संवरती जा रही है। अयोध्या के हर एक गली, चौराहे और सड़कों पर भगवा ध्वज नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे बनी दुकानों को भी बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया है।
ayodhya ram mandir अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज पांचवां दिन है। भगवान राम मंदिर के गर्भगृह में अस्थाई रूप से बंद हो गए हैं। अब भक्तों को 22 जनवरी को ही रामलला के दर्शन होंगे।