उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति और तेज़ कर ली है। रविवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कांग्रेस ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं ' मैराथन का आयोजन किया। महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा दिए गए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ आह्वान के साथ दौड़ का आयोजन किया गया।
डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के माध्यम से संक्रमितों की निगरानी की जा रही है और उनके सैंपल जीनोम अनुक्रमण के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 135 करोड़ लोग हमारे लिए परिवार हैं, लेकिन कांग्रेस, सपा, बसपा के लिए उनके लिए सिर्फ उनका परिवार मायने रखता है। जब हमारी सीमाएं सुरक्षित और सुरक्षित हैं तो विपक्ष को यह पसंद नहीं है।
कोरोना वारियर्स आशा बहुओ ने और आंगनबाड़ी की महिलाओं ने बहुत काम किया है। आपने देश की इतनी बड़ी सेवा की है तो हमारा फर्ज बनता है कि हम आपको सशक्त करें। अगर हम आपको आज सशक्त नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? स्कूल की बच्चियां यहां पर बैठी हुई हैं यह अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। सरकार का काम है कि इन्हें सशक्त करें सरकार का काम है, आपको मौका मिलेगा। तो मैं आपसे यह कह रही हूं कि आप हमें शक्ति दीजिए हम आपको शक्ति देंगे।
यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का बयान राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। देश के आर्थिक मुद्दों से लेकर रक्षा क्षेत्र में सरकार की खामियों को वह लगातार गिनाने के साथ खुलकर विरोध दर्ज कराते रहे हैं।
प्रियंका ने सपा नेताओं के घर पर हुई रेड के मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम सात साल से देख रहे हैं केंद्र सरकार लोगों को सताने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। आपको बता दें कि बीते शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) के कई करीबी नेताओं के घर यूपी के अलग-अलग जिलों में आयकर विभाग की छापेमारी (Income tax raid) हुई थी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि मेरा और मेरे करीबियों का फोन टैप कराया जा रहा है। सरकार के अधिकारी फोन रिकॉर्ड कर सुनाने का काम करने में लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पूरी तरह अनुपयोगी है और चुनाव हार रही है। इसलिए बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में महिला शक्ति को कांग्रेस के साथ लेने की जोर आजमाइश कर रही है। रायबरेली के रिफॉर्म क्लब में आज प्रियंका गांधी शक्ति संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। उससे पहले प्रियंका ने रायबरेली में चुनावी शंखनाद करने से पहले चुरूआ के उसी हनुमान मंदिर में माथा टेका, जहां से दो दिन पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माथा टेका था और बाद में अपना चुनावी शंखनाद किया था।
रविवार को यूपी के रायबरेली (raebareli) पहुंचकर प्रियंका गांधी ने शक्ति संवाद (shakti samvaad) के जरिए यूपी की आधी आबादी के रूप में देखी जाने वाली महिलाओं को साधने के प्रयास किया। शक्ति संवाद के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी के आने से पहले ही 6 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं,, छात्राएं पहुंच गईं। इसके साथ ही कार्यक्रम में रायबरेली की हर विधानसभा (Vidhansabha) से एक एक हजार महिलाएं पहुंची।