भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में बताया कि अंबडेकरनगर से शुरू होने वाली यात्रा अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी। मथुरा से यात्रा अलीगढ़, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी।