अखिलेश की विजय रथ यात्रा में दिखी लाल टोपी वालों की गुंडई

लाल कुर्ता पैजामा पहने हुए कुछ लोग एक युवक की बीच सड़क पिटाई कर रहे हैं। पिटाई करने वाले युवकों ने सपा की आधिकारिक टोपी जैसी कैप भी लगा रखी है। पिटाई से युवक बेहोश हो गया है। युवक को गंभीर हालत में किसी प्रमोद नाम के सिपाही ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में चोट आई है। हालात सीरियस है। 

/ Updated: Dec 19 2021, 02:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रायबरेली: पीएम मोदी (PM Modi) ने हाल ही में सपा (SP) की लाल टोपी (Lal Topi) पर तंज कसा तो सपाइयों के अनापशनाप धड़ाधड़ बयान आए। शनिवार को समाजवादियों (Samajwadi Party) की अराजकता रायबरेली में देखने को मिली। जहां लाल कुर्ता और पायजामा पहने लोगों ने एक शख्स को बुरी तरह मारापीट कर लहूलुहान कर डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लाल कुर्ता पैजामा पहने हुए कुछ लोग एक युवक की बीच सड़क पिटाई कर रहे हैं। पिटाई करने वाले युवकों ने सपा की आधिकारिक टोपी जैसी कैप भी लगा रखी है। पिटाई से युवक बेहोश हो गया है। युवक को गंभीर हालत में किसी प्रमोद (Pramod) नाम के सिपाही ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में चोट आई है। हालात सीरियस है। 

सपाइयों ने युवक को पीटकर किया अधमरा
बता दें कि अपने दो दिवसीय दौरे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रायबरेली में हैं। अखिलेश की विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) जा रही थी कि एक युवक मुंशीगंज की तरफ से रायबरेली जा रहा था। उसे कुछ सपाइयों ने जमकर पीट दिया। इसका लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लाल कुर्ता पैजामा पहने हुए कुछ लोग एक युवक की बीच सड़क पिटाई कर रहे हैं। पिटाई करने वाले युवकों ने सपा की आधिकारिक टोपी जैसी कैप भी लगा रखी है। वायरल वीडियों कोतवाली थाना इलाके के बरगद चौराहे के पास का बताया जा रहा है। पिटाई से युवक बेहोश हो गया है। युवक को गंभीर हालत में किसी प्रमोद नाम के सिपाही ने अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में चोट आई है। हालात सीरियस है। 

वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुई FIR
घटना के बाद कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया था कि जिस युवक पर हमला किया गया, वह मोबाइल चुराते वक्त पकड़ा गया था। हालांकि, इस बारे में किसी ने तहरीर नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, देर शाम पीड़ित युवक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Read more Articles on