'जहां जाती है होता है सत्यानाश' विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण दिया पहला रिएक्शन

हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि विनेश जहां-जहां जाएंगी वहां सत्यानाश ही होगा। कांग्रेस के परिणाम पर भी उन्होंने निशाना साधा।

/ Updated: Oct 08 2024, 04:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट ने जीत हासिल की है। विनेश फोगाट ने राजनीति में एंट्री के बाद यह पहला चुनाव लड़ा था और इसी में उन्होंने जीत हासिल की। उनकी जीत पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया। विनेश पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वह जहां जाएंगी वहां सत्यानाश ही होगा। 2 साल तक कुश्ती का सत्यानाश हुआ और अब कांग्रेस का होगा। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा था हालांकि अब भले ही विनेश जीत गईं लेकिन कांग्रेस के अरमानों पर पानी फिर गया।