पब-बार को लेकर सरकार के सख्त कायदे-कानून हैं, लेकिन लखनऊ के एक पब-बार में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। एक मीडिया हाउस की पड़ताल में पब-बार में नाबालिग लड़के-लड़कियां भी शराब के नशे में झूमते मिले।
कानपुर के मूलगंज स्थित मर्केंटाइल मार्केट की थर्ड फ्लोर पर सोमवार देर रात लगी आग में 6 मजदूर झुलस गए, जबकि जान बचाने कूदे तीन के हाथ-पैर टूट गए। हालांकि हादसे में 250 मजदूरों को बचा लिया गया।
अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि की सिक्योरिटी के लिए विशेष सुरक्षा बल(SSF) की पहली टीम पहुंच चुकी है। तीन कंपनियों में 280 जवान शामिल हैं। इन्हें अब 10 दिन की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।
अयोध्या में राममंदिर विवाद के हल के बाद वहां निर्मित हो रही विशाल मस्जिद के लिए अक्टूबर तक चंदा उगाहा जाएगा। करीब 5 एकड़ पर इस मस्जिद का निर्माण 300 करोड़ रुपए से होगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब मथुरा-वृंदावन में राधाष्टमी की तैयारियां जारी हैं। राधाष्टमी 23 सितंबर को है। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की 'घोसी विधानसभा सीट' पर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत के बाद से INDIA हाईजोश में है। इस चुनाव में NDA की सहयोगी दल सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के विवादित बयान और ओवर कॉन्फिडेंस का मुद्दा गर्म है।
लौटता मानसून एक बार फिर कई राज्यों में सक्रिय होने से भारी बारिश का सिलसिला चल पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार-झारखंड सहित देश के ज्यादातर राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश को मानसूनी बारिश ने तरबतर कर दिया है। अकेले लखनऊ में 109.5 मिमी रिकॉर्ड बरसात दर्ज की गई। बारिश से जुड़ी घटनाओं में यूपी में 20 लोगों की मौत की खबर है। मौसम विभाग ने यूपी में 12 सितंबर को तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की हड़ताल लगातार जारी है। इस मामले की जांच के लिए समिति बनाए जाने के बावजूद वकीलों में आक्रोश है।
नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की वकील 61 वर्षीय रेनू सिन्हा मर्डर केस अभी भी मिस्ट्री बना हुआ है। हालांकि इस मर्डर के पीछे एक कोठी को लेकर कपल के बीच झगड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने रेनू के पति नितिन सिन्हा को हत्या के 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।