मौसम विभाग(IMD) ने 20 सितंबर तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ शामिल हैं। दिल्ली में भी बारिश हो रही है।
यूपी के कौशांबी से ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई। ग्रामीणों ने इस वारदात के बाद आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटी भाजपा ने यूपी में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी में भाजपा ने 50 से अधिक जिलों के अध्यक्षों को बदलते हुए नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से 4 और मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना आम्रपाली ड्रीम वैली में हुई। हादसे में अब तक 8 मजदूरों की जान गई है।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में ट्रिपल मर्डर के बाद भारी उपद्रव हो गया। इस घटना से आक्रोशित गांववालों ने आरोपियों के कई घरों में आग लगा दी। मामला 14 सितंबर की रात का है। यहां सोते समय पिता, बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यूपी की सपा सरकार में मंत्री रहे कद्दावर नेता आजम खान के यहां पड़े आयकर छापे में कई चौंकाने वाले राज़ सामने आ रहे हैं। जांच में सामने आया है कि नोटबंदी के दौरान आजम खान के जौहर अली ट्रस्ट को ₹22.22 करोड़ का चंदा मिला। यानी यह ब्लैक मनी थी।
सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी है। आयकर टीम को कई ऐसे डाक्यूमेंट्स हाथ लगे हैं, जिनसे पता चलता है कि नोटबंदी के दौरान आजम खान के जौहर अली ट्रस्ट को ₹22.22 करोड़ का चंदा मिला।
मौसम की सक्रियता के चलते उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग(IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की खुदाई में मिलीं 500 साल पुरानी मूर्तियों के अवशेष की खबर वायरल है। इनकी तस्वीरें जब श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने twitter पर शेयर कीं, तो सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने एक चौंकाने वाली बात कही।
अयोध्या में राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर का काम 50% पूरा हो चुका है। इस बीच 'भारत' का नया स्मृति चिह्न सबसे पहले राम मंदिर को समर्पित किया गया है। इसे अयोध्या लाया जा चुका है।