उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें 80 साल की दादी को उसके जवान पोते द्वारा घसीटते और पीटते देखा जा सकता है। वीडियो लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मौलाबाद गांव का है।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर के अवशेष मिलने की तस्वीरें वायरल हैं। इनमें कई मूर्तियां हैं। ये तस्वीरें श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने tweet करके शेयर की हैं।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर और विधानसभा में 14 सितंबर तड़के अचानक NSG और ATS के कंमोडोज के धड़ाधड़ घुसने से सनसनी फैल गई। दरअसल, यह एक संयुक्त मॉक ड्रिल ऑपरेशन गांडीव-5 थी।
उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में सपा की जीत कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने उत्तराखंड के बागेश्वर में कांग्रेस की हार के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया है।
लगातार बारिश के चलते यूपी का बाराबंकी बाढ़ में डूब गया है। यहां की करीब 1 लाख 50 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। पानी भरने से बिजली गुल है। लोगों के सामने पीने के पीने और खाने का संकट खड़ा हो गया है।
सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान के ठिकानों पर 13 सितंबर को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। आईटी टीम जौहर ट्रस्ट को लेकर हुई गड़बड़ियों के सुराग तलाश रही है। टीम को देखकर दबंग आजम खान की तबीयत बिगड़ गई।
यूपी के कानपुर में एक लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके बॉयफ्रेंड ने अपने जीजा के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं, रेप का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। लड़की ने जब परेशान होकर जहर खाया, तब मामले का खुलासा हुआ।
अयोध्या में दुनिया का एक बड़ा अजूबा होने जा रहा है। यहां बन रहा राम मंदिर अपने आप में कला-संस्कृति और वास्तुकला का अद्भुत स्वरूप बनेगा। राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के लिए शुभ तारीख 22 जनवरी, 2024 तय कर दी गई है।
यूपी पुलिस ने फिल्म एक्ट्रेस अलीशा खान की मां को एक फ्रॉड केस में अरेस्ट किया है। मामला गाजियाबाद में सेना की करोड़ों रुपए की जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़ा है।
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। बाराबंकी में बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए NDRF और SDRF की कई टीमों को तैनात किया गया है। यूपी के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार हर स्थिति से निपटने को तैयार है।