दिल्ली में 9-10 सितंबर को G20 समिट के लिए सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, G20 देशों की बैठक के दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ही प्रवेश और निकास की अनुमति दी जाएगी।
लखनऊ में धर्मांतरण का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने माता-पिता और भाई-भाभी पर इस्लाम धर्म कबूल करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि वो लोग उसे भी धर्म बदलने पर मजबूर कर रहे हैं।
यूपी के कानपुर में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां साढ़ थाने की एक लेडी कॉन्स्टेबल ने छेड़छाड़ की शिकार पीड़िता को थाने बुलाकर जांच के बहाने उसके कपड़े उतरवा दिए। मामले बवाल मचने पर पुलिस ने जांच की बात कही है।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेकरिया गांव स्थित घर में 1 सितंबर की रात BJP कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर की गई हत्या अभी भी रहस्य बनी हुई है। फॉरेंसिक जांच में पिस्टल पर दो फिंगर प्रिंट मिले हैं। दूसरा किसका है, यह अभी रहस्य बना हुआ है।
janmashtami 2023:भारत से लेकर विदेश तक भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोंत्सव यानि जन्माष्टमी आज यानी गुरुवार 7 सितंबर धूमधाम से मनाई जा रही है। मथुरा-वृंदावन से लेकर इस्कॉन टेंपल तक दुल्हन की तरह सज गए हैं। आज रात यहां लाखों भक्त राधा-कृष्ण के दर्शन करेंगे।
नोएडा में सदरपुर में चल रहे मेले में झूला टूटने की घटना सामने आई है। 6 सितंबर की रात हुए इस हादसे में कई लोग झूले से गिरकर घायल हुए। इनमें दो महिलाओं और एक बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की मौत हो गई।
गाजियाबाद में रेबीज़ से एक 14 साल के लड़के तड़प-तड़प हुई मौत देशभर के मीडिया-सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है। बच्चे को डेढ़ महीने पहले कुत्ते ने काटा था, मगर उसने यह बात छुपाए रखी। जानिए आखिर ये जानलेवा रेबीज है क्या, इसके लक्षण और बचाव क्या है?
BJP के फायरब्रांड लीडर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके 2.6 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं।
एक बेवजह के शक ने 4 साल की मासूम के सिर से मां का साया छीन लिया। पति-पत्नी एक-दूसरे के चरित्र पर शक करते थे। उन्हें लगता था कि किसी के साथ अफेयर है। नतीजा, पति ने दोस्तों की मदद से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
देशभर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कुछ शहरों में 6 सितंबर की रात 12 बजे से जश्न शुरू हुआ। वहीं, मथुरा में कृष्ण के जन्मस्थल, वृंदावन में बांके बिहारी, द्वारका में द्वारकाधीश सहित कुछ बड़े कृष्ण मंदिरों में 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जा रही है।