लखनऊ में इन दिनों नगर निगम में लोगों की खासी भीड़ जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इकट्ठा हो रही है। CAA और NRC को लेकर लोगों के मन में भय है कि कहने उनसे नागरिकता के संबंध में दस्तावेज न मांग लिए जाएं। इस नए कानून के बारे में लोगों के दिलों में पल रहे इसी भ्रम के कारण ही नगर निगम में लोगों की भीड़ जन्मप्रमाण पत्र के लिए मशक्क्त कर रही है
दक्षिण दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही पास के असम भवन से उत्तर प्रदेश भवन की ओर मार्च करने का प्रयास किया दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा हो या कोई और कांग्रेसी नेता झूठ बोलना इनकी प्राथमिकता है। झूठ बोलकर यह प्रदेश और देश को लगातार विवादों में उलझाने की कोशिश करते रहे हैं। इससे देश को नुकसान हो रहा है।
20 दिसंबर को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई थी। उस समय उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक उनके नाक से खून आ गया था। अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई थी।
26 दिसंबर की रात सीएम ने लखनऊ में रैन बसेरा और अस्पतालों का दौरा किया था। इस दौरान सीएम योगी ने अस्पतालों में मौजूद गरीब लोगों को कंबल बांटे थे।
यूपी के बिजनौर में बीते 20 दिसंबर को नागरिकता कानून के विरोध में हुई हिंसा के दौरान दो युवक सुलेमान और अनस की जान चली गई थी। सुलेमान के भाई शोएब ने आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत पुलिस की गोली से हुई।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं
नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में गिरफ्तार किए गए लोगों के घर जाने की जिद्द में प्रियंका पुलिस द्वारा रोकने पर स्कूटी पर बैठकर चली गईं। उनके इस कदम पर पति राबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है। राबर्ट ने कहा, प्रियंका मुझे आप पर गर्व है।
रमाबाई परिहार मध्य प्रदेश के पथेरिया से बसपा की विधायक हैं। उन्होंने नागरिक संशोधन कानून का समर्थन किया है, जबकि बसपा ने सीएए को असंवैधानिक बताकर इसका तीव्र विरोध किया और संसद में भी इसके विरुद्ध वोट दिया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की।