मेरठ में कंटेनर चालक से बहस के बाद एक कार को घसीटे जाने का मामला सामने आया। कंटेनर ने तकरीबन 500 मीटर तक उस कार को घसीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
यूपी के मेरठ में 3 माह की गर्भवती महिला का शव उसके कमरे में पड़ा मिला। वहीं महिला के पति का फोन मौत के 5 घंटे पहले से बंद है। बताया गया है कि दोनों ने लवमैरिज की थी। वहीं मृतका के परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सीएम योगी और उनकी टीम को बधाई दी। आइए देखते हैं कार्यक्रम की फोटोज
पूर्वांचल के कद्दावर नेता शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। शिवप्रताप शहर से 4 बार विधायक और 3 बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। भाजपा ने इन्हें राज्यपाल बनाकर ब्राह्मण वोटों को लामबंद करने का प्रयास किया है।
यूपी के पीलीभीत में पत्नी बनकर साथ रहने वाली महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एक शख्स की धोखे से संपत्ति हड़प ली। न्यायालय द्वारा आदेश दिए जाने के बाद पुलिस ने महिला समेत 4 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी जीआईएस 2023 के समापन समारोह में कहा कि यूपी में 33 लाख करोड़ से अधिक के निवेश को लेकर एमओयू साइन हुए हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि यूपी के सभी प्रदेशों ने निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।
यूके की कंपनियों ने यूपी में 1643 करोड़ के निवेश को लेकर एमओयू साइन किया। इस बीच सीएम योगी ने कहा कि यूपी में निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है। यहां निवेशकों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को वाराणसी में काले झंडे दिखाए गए। इस बीच उनके वाहन पर काली स्याही भी फेंकी गई। रामचरितमानस को लेकर की गई टिप्पणी के बाद यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 15-17 फरवरी तक फिजी में हो रहा है। कवि व व्यंग्यकार पंकज प्रसून इस कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यूपी के फिरोजाबाद में दूल्हे ने जयमाला के बाद दुल्हन को झटका देकर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद दुल्हन सभी रिश्तेदारों के सामने जमीन पर गिर पड़ी। दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।