यूपी के प्रयागराज जिले में एक 12 साल के मासूम की हत्या कर दी गई है। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के शक के आधार पर दोनों संदिग्धों से मामले की पूछताछ कर रही है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मानसून सत्र के तीसरे दिन आजम खान का मुद्दा उठाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को कहा कि उन्हें डर है कि कहीं यूनिवर्सिटी से बम या AK-47 न मिल जाए। इतना ही नहीं आगे कहते है कि सरकार आजम खान को घेरने की कोशिश कर रही है।
बागपत में शहीद की लापता पत्नी की तलाश करने में पुलिस अभी भी असफल है। इस बीच ग्रामीणों के द्वारा विरोध पंचायत भी की गई। इसी के साथ बड़े आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।
यूपी के लखीमपुर जिले के निघासन में दो बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एआईटी की टीम चारों आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची है। घटनास्थल पर घटनाओं को रिक्रीएट किया जा रहा है। बुधवार रात से पुलिस रिमांड का समय पूरा हो जाएगा।
यूपी के सुल्तानपुर जिले के पूर्व प्रधान के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई है। उसका शव नहर किनारे लावारिस हालत में मिला है। पुलिस के लिए समस्या खड़ी हो गई है कि घटना आत्महत्या है या हत्या? पुलिस इसके तलाश में लग गई है।
यूपी के सीतापुर में करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लालच में अपने मामा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे मामले की पूछताछ की जा रही है। आरोपी भांजा पिछले 15 सालों से अपने मामा के साथ रहता था।
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की लवस्टोरी भी बिल्कुल फिल्मी है। उनके फैंस शायद ही यह बात जानते होंगे कि उनको अपने भाई की शादी में शिखा को देखते ही प्यार हो गया था। इसके बाद राजू ने शिखा से शादी करने के लिए करीब 12 साल तक इंतजार किया।
एक वक्त ऐसा भी था जब राजू श्रीवास्तव ने राजनीति में भी हाथ अजमाया। 2014 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कानपुर से उन्हें टिकट दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।
मुरादाबाद में गैंगरेप के बाद एक किशोरी को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ाए जाने का वीडियो सामने आया। मामले को लेकर पुलिस की पड़ताल के बाद एक आरोपी को गिऱफ्तार किया गया।
धर्म की नगरी काशी में बढ़ते गंगा के जलस्तर ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 4 दिनों में गंगा के जलस्तर में करीब 3 मीटर से अधिक बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है की पुलिस प्रशासन ने एतिहात के तौर पर गंगा में नौका संचालन पर रोक लगा दिया है।