यूपी के शामली में नगर पालिका चेयरमैन समेत 17 सभासदों ने इस्तीफा दे दिया। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यवाही का आदेश दिया है। चेयरमैन और सभी सभासदों ने एक अधिकारी पर आरोप लगाया है।
यूपी के प्रयागराज में एक महिला शादी के 39 दिन बाद अपने ससुराल से गहने और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि इस दौरान महिला के पहले पति ने भी उन दोनों की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।
यूपी के जिले आगरा में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजन के मुताबिक युवती ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें जिम संचालक के भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के महर्षि वशिष्ठ सम्मान से अलंकृत किया गया। इस दौरान वहां कार्यक्रम में जनपद के कई प्रसिद्ध साधु-संतों की मौजदूगी रही।
यूपी के आगरा में एक महिला ने अपने पति को उसकी शादीशुदा प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने होटल में ही दोनों की पिटाई करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों हाथ जोड़कर नाराज महिला से माफी मांग रहे थे।
यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव ने सवाल उठाए। इस बीच सीएम योगी ने उनको जवाब देते हुए कहा कि दूसरों को उपदेश देना बहुत ही आसान काम है। सरकार प्रदेश में बेहतर काम कर रही है।
यूपी के मुरादाबाद जिले में एक महिला सिपाही की वर्दी पहने हुए रील वायरल होने पर SSP ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि विभागीय लोगों ने ही इस वीडियो को वायरल किया था। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यूपी के जिले प्रयागराज में युवक ने पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मायके पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि मृतका रजनी को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस वजह से उसने दो बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी।
यूपी के गोरखपुर में तहसील स्तर पर बनाई गई टीम के द्वारा मदरसों का सर्वे जारी है। इस दौरान कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। टीम के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सर्वे के कार्य को किया जा रहा है।
यूपी के कानपुर में मोती झील स्थित नगर निगम मुख्यालय में पार्षद कक्ष में तैनात एक मुस्लिम कर्मचारी पानी और चाय को जूठा कर लोगों को पीने के लिए देता था। महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद नगर आयुक्त ने पार्षद कक्ष में तैनात चारों कर्मचारियों को हटा दिया।