शामली में नगर पालिका चेयरमैन समेत 17 सभासदों ने दिया इस्तीफा, अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

यूपी के शामली में नगर पालिका चेयरमैन समेत 17 सभासदों ने इस्तीफा दे दिया। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यवाही का आदेश दिया है। चेयरमैन और सभी सभासदों ने एक अधिकारी पर आरोप लगाया है। 

/ Updated: Sep 20 2022, 03:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

शामली सिटी की नगर पालिका के चेयरमैन ने अपने दर्जनों सभासदों के साथ संयुक्त रूप से जिलाधिकारी के ऑफिस में  पहुंचकर अपना त्यागपत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि नगर पालिका अधिकारी हठधर्मी और भ्रष्ट्राचार में लिप्त हैं। वहीं जिला अधिकारी के द्वारा सभी का त्याग पत्र लेकर  जांच कर कार्यवाही के आदेश दिये है। जबकि पहले भी कई बार इनके द्वारा नगरपालिका के कुछ इश्यूज पर शिकायत की गई थी।
आपको बता दें कि मामला  जनपद की शामली नगर पालिका का है जहां नगर पालिका चेयरमैन पति राजेश्वर बंसल करीब डेढ़ दर्जन सभासदों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एकजुट होकर संयुक्त रुप से  जिलाधिकारी को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। नगर पालिका चेयरमैन पति राजेश्वर बंसल का कहना है कि जनपद के सिटी शहर में अनेकों कार्य कराए जाते हैं। लेकिन भ्रष्टाचार के चलते उनमें काफी बाधाएं आती है और उक्त मामले में नगर पालिक ईओ सुरेंद्र यादव अपनी हठधर्मिता दिखता है। उसी के चलते हम लोग ने संयुक्त रुप से त्यागपत्र जिलाधिकारी को दिया है।