यूपी के महाराजगंज जिले में सार्वजनिक भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने से रोकने पर भीम आर्मी के लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने भीम आर्मी के अध्यक्ष सहित 18 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की है।
फिरोजाबाद जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसकी हत्या कर दी गई है। पड़ोसियों को इतनी बड़ी घटना होने की आहट तक नहीं मिली। अगले दिन पुलिस को जानकारी मिलने पर युवक का शव गली से उठवाया गया है।
उत्तर प्रदेश में हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। उनकी मुश्किलें पहले से और बढ़ गई है। लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है।
यूपी के जिले हमीरपुर में अब पति-पत्नी के साथ बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। शहर के सिटी फॉरेस्ट के जंगल में घूमने गए दंपति अब दरिंदों का निशाना बन गए। आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से निशाना बनाया है।
बरेली के बीजेपी नेता सुरेश राठौर ने पत्र में लिखा है कि वह पूरे होशोहवास में यह पत्र लिख रहे हैं। अगर उनके और परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसके लिए सौरभ, टिंकू, संतोष साहू और उनका साला सूरज राठौर जिम्मेदार होगा।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। यूपी सरकार द्वारा जारी आदेश में 15 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही राज्य में पहली बार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
सचिन कौशिक अपनी निस्वार्थ सेवा से यूपी पुलिस की छवि को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार वह लोगों की मदद करने के लिए सम्मानित भी किए जा चुके हैं। सचिन को इस साल 26 जनवरी को डीजीपी गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया है।
मेरठ में एक युवक ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने जब इसकी जानकारी अपने पति को दी तो उसने पीड़िता की पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला ने अपने पति और देवर के खिलाफ थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई है।
लखीमपुर में 22 साल पहले हुए प्रभात हत्याकांड के मामले पर सोमवार को फैसला आना था। अजय मिश्रा टेने के वकील ने केस ट्रांसफर की एप्लिकेशन लगा दी है। जिसके बाद अब 6 सितंबर को मामले की सुनवाई की जाएगी।
मुरादाबाद पुलिस ने सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस बिना अनुमति के मशाल जुलूस निकालने और नारेबाजी करने को लेकर दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।