यूपी के जिले उन्नाव में मोहर्रम की रात मातम के दौरान लोगों ने तिरंगा फहराकर संदेश दिया है। इन आग के अंगारों पर चलकर हुसैन को याद करते हुए मातम को मनाया। शिया समुदाय के लोग शहर के चौधराना मोहल्ले में मातम के कार्यक्रम को मना रहे थे।
नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाला भाजपा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को अभी-अभी नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। अब उसे नोएडा ले जाने की तैयारी हो रही है। श्रीकांत त्यागी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ भी सख्त हो गये थे।
नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाला भाजपा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार चल रहा है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में ट्रेस की गई है। हालांकि, उत्तराखंड पुलिस अभी इस बाबत कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीकांत त्यागी को लेकर सख्त नजर आ रहे है। उन्होंने गृह विभाग से रिपोर्ट मांगकर कई सवाल पूछे है। ऐसा बताया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट के बाद उन अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है जिन्होंने त्यागी को गनर उपलब्ध कराए थे।
यूपी की संगम नगरी प्रयागराजम में किन्नरों का आई़डी कार्ड बनना शुरू हो गया। जिसके बाद सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ किन्नर भी उठा सकेंगे। शहर में अब तक तीन किन्नरों को पहचान पत्र निर्गत किया गया है।
यूपी के जिले बुलंदशहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन युवक रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। शहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के चोला रेलवे लाइन पर मोटरसाइकिल पर बैठकर तीन युवक जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
यूपी के हरदोई जेल में सावन के आखिरी सोमवार को भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक जेल अधीक्षक की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान जेल में बंद कैदियों समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा। साथ ही बंदियों ने भगवान शिव के भजन भी खूब गाए।
यूपी के जिले वाराणसी में एक प्रतिष्ठित पेपर में विज्ञापन देखकर लड़का ढूंढ़ना लड़की के पिता को महंगा पड़ गया। अभी तक लोग ऑनलाइन ही ठगी का शिकार हो रहे थे और अब इस तरह का नया तरीका जालसाजों ने निकाल लिया है।
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ-साथ सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर व शिक्षण संस्थानों के खुले रहने को लेकर निर्देश जारी किए है।
अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे 4 गार्ड को भी हटा दिया गया है। इस मामलें में गाज सिविल के इंटर्न फार्मासिस्ट इंचार्ज पर भी गिरी है। उनको भी पद से हटाकर शो कॉज नोटिस भी जारी किया हैं।