पीएमओ ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मामले की जांच करने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता महेश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने विद्वेष की भावना से कई जिलों का भुगतान रोका हुआ है। शिकायतकर्ता ने जांच की मांग की थी।
प्रतापगढ़ जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चों और युवकों को फायरिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। मामले को लेकर पुलिस भी एक्शन में दिखाई दे रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
गुरुवार को जनसुनवाई के दौरान विकास प्राधिकरण में फरियाद लेकर सैकड़ों की सख्या में लोग पहुंचे। वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी और सचिव पवन गंगवार ने सुनवाई की। इस दौरान वीसी ने कई मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
कुर्की का आदेश बुधवार को डीएम ने जारी कर दिया था। इससे पहले मेरठ पुलिस नशे के सौदागर तसलीम की 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। इसमें मकान, दुकान शामिल हैं। अब प्लाट भी कुर्क कर लिया है। अब तक कुल 6 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी मशीन पहुंची है। इस घटना से हड़कंप मचने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं।
ग्लोकल यूनिवर्सिटी की सूचना पर बेहट फोरेस्ट फोर्स के वन रक्षक दीपांशु पंवार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ आसपास मादा तेंदुआ और शावक को तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं।
गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम गुरूवार को सुल्तानपुर सदर तहसील पहुंची। टीम ने यहां तहसील गेट पर ही लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को गिरफ्तार। सूत्रों के अनुसार घरौनी के नाम पर लेखपाल ने शिकायतकर्ता से 25 हजार की डिमांड की थी।
अभी तक सिर्फ यूपी बोर्ड का ही रिजल्ट जारी किया गया है। सीबीएसई और सीआईएससीई के परिणाम का इंतजार है। नए सत्र 2022-23 में यूजी में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स ने आवेदन कर रखा है लेकिन 12वीं की मार्कशीट के बिना प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती है।
यूपी के आजमगढ़ जिले में प्रेमी के लिए मोमिन खातून से मीना बनी युवती ने अपने पति सूरज के साथ अपना ससुराल छोड़ दिया है। दोनों की शादी के बाद से उनके प्यार को दुश्मन जमाना बन चुका है। दोनों जल्द ही कोर्ट मैरिज करने के बाद दूसरे प्रदेश में शिफ्ट हो जाएंगे।
फिरोजाबाद: 'जाखो राखे साइयां मार सके न कोई' एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इस कहावत को बिलकुल सही साबित कर दिया। हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है जिसमें गर्भवती युवती के पेट के ऊपर से ट्रक गुजर गया। महिला का पेट फट गया और बच्ची गर्भ से बाहर आ गई। हैरान करने वाली बात यह है कि इस हादसे में बच्ची सही सलामत है। वहीं महिला के शरीर के कई टुकड़े हो गए हैं। फिलहाल डॉक्तरों के मुताबिक बच्ची की हालत पहले से ठीक है। आगरा जिले के धनौला का रहने वाला रामू बुधवार को पत्नी कामिनी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। उसकी ससुराल फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र स्थित वजीरपुर कोटला में है।