कौन हैं मंगेश यादव एनकाउंटर की जांच करने वाली विदुषी सिंह, STF ने किया था ढेर

यूपी में मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर गहमा गहमी जारी है। इस बीच एनकाउंटर की जांच को लेकर आदेश दिए गए हैं। यह जांच एसडीएम लंभुआ विदुषी सिंह के द्वारा की जाएगी। सुल्तानपुर डीएम के आदेश पर वह जांच करेंगी।

Share this Video

उत्तर प्रदेश में मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद चर्चाएं जारी हैं। इस बीच एनकाउंटर को लेकर सियासत भी काफी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भी एनकाउंटर को लेकर सरकार से सवाल किए गए और इसे नकली बताया गया। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि यूपी में जात देखकर जान ली जा रही है। वहीं इस मामले में जांच को लेकर आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद मंगेश यादव के एनकाउंटर मामले में मजिस्ट्रेट जांच होगी। जांच को लेकर लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। विदुषी सुल्तानपुर डीएम के आदेश पर जांच करेंगी। 

ज्ञात हो कि विदुषी सिंह 2022 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 1984 में हुआ था और वह मूलतः बांदा जनपद की रहने वाली हैं। मंगेश यादव एनकाउंटर मामले में जांच को पूरा करने के लिए विदुषी को 15 दिन का समय दिया गया है। आपको बता दें कि 5 सितंबर को कोतवाली देहात इलाके में मंगेश का एनकाउंटर एसटीएफ ने किया था। एसटीएफ टीम को लीड करने वाले अधिकारी डीके शाही भी इस एनकाउंटर के बाद सुर्खियों में हैं। 

Related Video