उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) सीज़न 2 की खिलाड़ी नीलामी नोएडा में पूरी हुई। 12 टीमों ने ₹1.70 करोड़ की बोली लगाई। अलीगढ़ टाइगर्स ने विनय तेवतिया को ₹5.90 लाख में खरीदा। नया सीज़न 25 दिसंबर से नोएडा में शुरू होगा।

नोएडा। कबड्डी के मैदान में उत्तर प्रदेश ने फिर एक नया इतिहास रच दिया है। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) सीज़न 2 की प्लेयर ऑक्शन नोएडा में संपन्न हुई, जिसमें 12 टीमों ने दमदार बोली लगाई और कई नए खिलाड़ियों को सुनहरा मौका मिला। इस बार लीग में कुल ₹1.70 करोड़ रुपये की बोली लगी, जबकि 500 खिलाड़ियों ने अपने हुनर से टीमों का ध्यान खींचा। इस सीज़न का नारा है “अपना भारत, अपना खेल – खेल रहा है मेरा प्रदेश।”

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग़ाज़ब गाज़ियाबाद बना 12वां फ्रेंचाइज़ी, सीज़न 2 की पूरी टीम लाइनअप तय

इस बार यूपीकेएल में एक नई टीम की एंट्री हुई है ‘ग़ाज़ब गाज़ियाबाद’, जिसने प्रतियोगिता में नई ऊर्जा भर दी है। इसके साथ ही अब कुल 12 फ्रेंचाइज़ी लीग में शामिल हैं, अलीगढ़ टाइगर्स, कानपुर वॉरियर्स, पूर्वांचल पैंथर्स, लखनऊ लायंस, नोएडा निंजाज़, संगम चैलेंजर्स, ब्रज स्टार्स, गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर, काशी किंग्स, यमुना योद्धा, अवध रामदूत्स और ग़ाज़ब गाज़ियाबाद।

यह भी पढ़ें: UP में अब 12 घंटे काम और 3 दिन की छुट्टी! जानिए नया कानून क्या कहता है?

विनय तेवतिया बने सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑक्शन में विनय तेवतिया ने सबसे ऊंची बोली के साथ सभी का ध्यान खींचा। उन्हें अलीगढ़ टाइगर्स ने ₹5.90 लाख में खरीदा। उनके बाद नितिन पंवार (गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर) ₹4.45 लाख में और आशु सिंह (नोएडा निंजाज़) ₹4.35 लाख में बिके। कानपुर वॉरियर्स ने शुभम कुमार को ₹3.20 लाख में खरीदा, जबकि अवध रामदूत्स ने अभिमन्यु रघुवंशी को ₹2.95 लाख में अपने साथ जोड़ा।

लखनऊ लायंस ने रखा चैंपियन स्क्वॉड बरकरार

पिछले सीज़न की विजेता टीम लखनऊ लायंस ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों अर्जुन देशवाल, विवेक चौधरी, अर्पित सरोहा और मो. अमान को रिटेन किया है। टीम ने अपने अनुभव और संतुलन को कायम रखते हुए एक बार फिर खिताब पर नज़रें टिकाई हैं।

नए सीज़न में होगी 71 रोमांचक मुकाबलों की जंग

UPKL सीज़न 2 की शुरुआत 25 दिसंबर 2025 से नोएडा में होगी। कुल 71 मैच खेले जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण Zee Sports और ZEE5 पर होगा। इस बार लीग को और भव्य बनाने के लिए पूर्व IAS अवनीश कुमार अवस्थी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार, ने नए ब्रॉडकास्ट पार्टनर की घोषणा की।

संभव जैन बोले “UPKL अब सिर्फ एक लीग नहीं, एक आंदोलन है”

SJ Uplift Kabaddi Pvt. Ltd. के फाउंडर और डायरेक्टर संभव जैन ने कहा —

“UPKL ने ग्रासरूट लेवल पर खेलों की असली परिभाषा तय की है। हमने खिलाड़ियों और फ्रेंचाइज़ियों दोनों के लिए एक वैल्यू-बेस्ड प्लेटफॉर्म बनाया है। इस बार की बोली रणनीतिक और संतुलित रही, जिससे हर टीम मजबूत दिख रही है।”

यह भी पढ़ें: ट्रायल रन के दौरान पटरी से उतरी मुंबई मोनोरेल, बाल-बाल बचे चालक और इंजीनियर