iPhone से पहले कौन सा फोन सबसे महंगा था? कीमत उड़ाएगी होश
Most Expensive Phone Before iPhone : क्या आप जानते हैं कि आईफोन के आने से पहले भी एक ऐसा फोन था, जिसकी कीमत ने सबके होश उड़ा दिए थे? यह फोन उस समय की सबसे बड़ी लक्जरी आइटम में से एक था और इसकी कीमत 1 लाख से भी ज्यादा थी। जानिए कीमत और मॉडल...
- FB
- TW
- Linkdin
)
आईफोन आने से पहले सबसे महंगा फोन
नोकिया 8800 सिएरा, आईफोन आने से पहले सबसे महंगा फोन था। तब यह फोन स्टेटस सिंबल हुआ करता था। Nokia 8800 Sierra 2005 में लॉन्च किया गया था। तब इसकी कीमत इतनी ज्यादा थी कि सिर्फ पैसे वाले ही अफोर्ड कर सकते थे। यह फोन न सिर्फ सिंपल डिवाइस था, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी बना था।
नोकिया 8800 सिएरा में क्या खास था
नोकिया 8800 सिएरा का डिजाइन स्टेनलेस स्टील से बना था, जो इसे बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश बनाता था। इसमें वाइब्रेटिंग टच, शानदार स्क्रीन और कस्टमाइजेशन का ऑप्शन था। उस समय यह फोन अपने फीचर्स के कारण सबसे अलग था। यह फोन काफी मजबूत था।
फोन की कीमत क्यों हाई क्यों
नोकिया 8800 सिएरा की कीमत इतनी ज्यादा इसलिए थी क्योंकि यह उस समय की सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाला डिवाइस था। इसके अलावा, इसे डिजाइन और बनाने में खास मटेरियल का इस्तेमाल किया गया था।
आईफोन कब और कितनी कीमत पर आया
एपल (Apple) ने साल 2007 में अपना पहला आईफोन लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन के आने के बाद फोन की दुनिया ही बदल गई। आईफोन की कीमत 30,000-40,000 रुपए के आसपास थी।
क्या iPhone से नोकिया सिएरा को टक्कर मिली
आईफोन ने स्मार्टफोन में जबरदस्त बदलाव लाए। इसकी शानदार टेक्नोलॉजी ने नोकिया जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दी। आईफोन ने सिर्फ स्मार्टफोन की दुनिया ही नहीं बदली,बल्कि उसकी कीमत भी काफी सस्ती और आकर्षक थी, जिससे नोकिया के फोन की डिमांड कम हुई।