यूक्रेन में मिसाइलों से बम दागे जा रहे हैं और यहां परिजनों में दहशत फैल रही हैं। वहां मिसाइलों से बम गिराया जा रहा हैं, मिसाइलों से हो रहे धमाकों के बीच भारतीय बच्चे दहशत में हैं। यूक्रेन में अलीगढ़ का बेटा फंसा तो मां का कहना है कि भविष्य में अब विदेश पढ़ने नहीं भेजेंगे।
Facebook और Twitter ने इस बारे में विवरण पोस्ट किया है कि यूक्रेन में चल रहे रूसी आक्रमण में गलत सूचना के डर से यूक्रेन में यूजर अपने अकॉउंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैसे सुरक्षित कर सकते हैं।
Russia Ukraine Conflict : पिछले दो दिनों से दुनियाभर में यूक्रेन पर रशिया के अटैक की खबरें चल रही हैं। तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने रूस पर इस हमले को लेकर कुछ प्रतिबंध भी लगाए हैं। इस बीच सवाल ये उठ रहा है कि पूरी दुनिया का विरोध लेकर आखिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का आदेश क्यों दिया।
यूक्रेन में रूस का हमला लगातार जारी हैं। जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। रूस की ओर से हमले के बाद यूक्रेन में हजारों भारतीय फंस गए हैं। साथ ही यूक्रेन में अपने सपनों को उड़ान देने गए कई छात्र वापस आ गए तो कुछ वहां अभी भी फंसे हुए है। जिसकी वजह से उनके परिजन बेहद परेशान और प्रार्थना करने में लगे हुए हैं।
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच लोगों ने पुतिन की तुलना हिटलर से की थी। इस बीच, यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नाजी नेता एडोल्फ हिटलर का एक कार्टून ट्वीट किया गया। इसमें हिटलर खुश नजर आ रहा है और पुतिन को मंजूरी देता दिख रहा है। इस कार्टून पर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया दी है।
रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) की लड़ाई तीसरे विश्व युद्ध की ओर इशारा कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो को इन दावों के साथ वायरल किया जा रहा है कि ये यूक्रेन-रूस जंग के दौरान के है।
रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) ने सारी दुनिया के सामने एक नया संकट खड़ा कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं दो देशों की ये लड़ाई तीसरे विश्व युद्ध(third world war) में न बदल जाए। इस बीच अमेरिका ने माना कि यूक्रेन के लिए अगले कुछ महीने कठिन होने वाले हैं।
गुरुवार तड़के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाके में सैन्य कार्रवाई की घोषणा की थी। इसके बाद से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर रूस लगातार हमले कर रहा है। सैन्य बुनियादी ढांचों, एयर डिफेंस और एयर फोर्स के ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं।
रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद की स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी की बैठक की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता है। भारत सरकार जमीन के रास्ते भारतीय नागरिकों और छात्रों को निकालने की कोशिश कर रही है।
रूस-यूक्रेन की जंग के बीच सोशल मीडिया पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच, फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में सर्किट का रोल निभा चुके एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने भी एक मीम शेयर किया है। हालांकि, लोगों को अरशद वारसी का ये अंदाज पसंद नहीं आया।