अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच को लेकर कोर्ट के आदेश पर तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है। मेडिकल बोर्ड में एम्स के 5 डॉक्टरों की टीम शामिल है जो उनकी नियमित जांच करेंगे।
अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल काफी बढ़ गया था। ऐसे में तिहाड़ जेल में उन्हें इंसुलिन दी गई। ईडी की गिरफ्तारी के बाद से पहली बार केजरीवाल को इंसुलिन दी गई है। केजरीवाल की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो जाएगी। कल वीसी के जरिए उनकी पेशी होगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री टाइप-2 डायबिटिक पेशेंट हैं। ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को अरेस्ट किया था।
दिल्ली के शराब घोटाले मामले में बीआरएस नेता के. कविता भी बुरी तरह फंसती जा रही हैं। ईडी की कार्रवाई के बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद है, लेकिन उनको सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।
अरविंद केजरीवाल की बुधवार को आप नेता संजय सिंह और भगवंत मान के साथ मीटिंग फिक्स थी। लेकिन अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों को देखते हुए दोनों नेताओं के केजरीवाल से मिलने की परमीशन पर रोक लगा दी है। मीटिंग के लिए जेल प्रशासन नया समय तय करेगा।
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 माह बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें 2 लाख रुपए के मुचलके और कुछ शर्तों के आधार पर जमानत मिली है।
आप नेता संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। कुछ ही देर में वे रिहा हो सकते हैं। ये बात उनके वकील द्वारा की गई है।
दिल्ली शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ती जा रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक उनका वजन करीब साढ़े चार किलो कम हो गया है।
अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले मामले में बुरी तरह से फंसे हुए हैं। लोकसभा चुनाव के समय ईडी की कार्रवाई के बाद से वह जेल में हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में रहने के लिए विशेष प्रावधानों का आदेश दिया गया।
विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने जेल अधीक्षक को संजय सिंह की आवाजाही के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।