दुबई के O'Pao रेस्टोरेंट ने 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव नाम की नई डिश लॉन्च की। जिसके बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। 

नई दिल्ली. वड़ा पाव का नाम तो आपने खूब सुना होगा। कई लोगों का ये फेवरेट फूड है। लेकिन क्या कभी आपने 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव का नाम सुना है। शायद नहीं। क्योंकि पहली बार इसके बारे में 1 सितंबर 2021 को बताया गया। इस नई डिश की घोषणा दुबई के एक रेस्टोरेंट ने किया। जानें क्या है 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव की कीमत...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुबई के O'Pao रेस्टोरेंट ने की घोषणा
दुबई के O'Pao रेस्टोरेंट ने 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव नाम की नई डिश लॉन्च की। जिसके बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। ओ' पाओ ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस डिश का वीडियो भी पोस्ट किया। साथ में लिखा, हमने दुनिया का पहला 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव लॉन्च किया।

क्या है गोल्ड वड़ा पाव की रेसिपी?
गोल्ड वड़ा पाव बनाने के लिए वड़े में ट्रफल बटर और चीज भरी जाती है। वड़ा को तैयार करने के बाद सोने की तरह दिखने वाले घोल में डुबोया जाता है। फिर गर्म तेल की कड़ाही में तल लिया जाता है। वड़ा पाव को एक फैंसी लकड़ी के बक्से में शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी के साथ परोसा जाता है। 

ओ'पाओ ने अपने पोस्ट के कैप्शन में कहा, हमें दुनिया के पहले 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाओ के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ये रहा वीडियो

View post on Instagram

गोल्ड वड़ा पाव की कीमत कितनी है?
अब सबसे बड़ा सवाल कि इस वड़ा पाव की कीमत क्या है? जान लें कि इसकी कीमत लगभग 1,968 रुपए है। गोल्ड वड़ा पाव का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया इस नई डिश के दिवाने हो गए। उन्होंने लिखा कि जल्द से जल्द वे इसे खाना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें...

1- दो अजगरों में ऐसा क्या दिखा कि मचा हड़कंप, एक्सपर्ट्स ने कहा- गलती से भी इधर मत आना, बहुत बड़ा खतरा है

2- पानी पुरी की वजह से पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस ने बताई मौत के पीछे चौंकाने वाली कहानी

3- Taliban के खात्में की तैयारी: सीक्रेट जगह तैयार की जा रही टीम, ट्रेनिंग ऐसी कि पलक झपकते दुश्मन का खात्मा

4- कोरोना वायरस और इस सांप का है गहरा संबंध, एक रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बात