अफ्रीका में भी लोगों ने गणपति बप्पा के पंडाल सजाए हुए हैं। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अफ्रीकी और भारतीय समुदाय के लोग गणेश उत्सव को धूमधाम से मना रहे हैं और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और गाते दिख रहे हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। गणेश उत्सव की धूम देश ही नहीं पूरी दुनिया में मची हुई है। गणपति बप्पा मोरया के नारों के साथ यह पर्व पूरे उत्साह में अफ्रीका में भी मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर बप्पा मोरया के नारों के साथ ढोल की थाप पर झूम रहे अफ्रीकी और भारतीय लोगों को वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर खूब झूम और नाच-गा रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गणपति का पंडाल लगा है। बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद हैं। इनमें कुछ अफ्रीकी युवक पारंपरिक पोशाक में ढोल नगाड़े बजा रहे हैं। वहीं, बहुत से लोग सिर पर टोपी लगाए रंग उड़ाते देखे जा सकते हैं। पंडाल में मौजूद हर कोई ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम-गा-नाच रहा है। 

Scroll to load tweet…

ट्विटर पर एक मिनट और दो सेकेंड की इस वायरल वीडियो क्लिप को रघु नाम के अकाउंट हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो को करीब साढ़े सात लाख बार देखा गया है, जबकि 46 हजार पांच सौ से अधिक यूजर्स ने इस वीडियो को पसंद किया है। इस वायरल पोस्ट को आठ हजार से अधिक यूजर्स रीट्वीट किया है, जबकि लगभग साढ़े तीन सौ यूजर्स ने इसे देखने के बाद दिलचस्प और मजेदार कमेंट किए हैं। 

'इस बेहद शानदार वीडियो ने दिन बना दिया'
बहुत से यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद कमेंट बॉक्स में लिखा, इस सीन ने उनका दिन बना दिया। एक यूजर ने लिखा, यह बेहद शानदार है और मैं खुद को झूमने से रोक नहीं पाया। दूसरे यूजर ने लिखा, वाह.. गणपति बप्पा मोरया इसके जवाब में एक अन्य यूजर ने भी लिखा, गणपति बप्पा मोरया। वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में ऊं श्री गणेशाय नम: भी लिखा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ