सोशल मीडिया पर गोल्ड मोमोज की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। मुंबई में मेसी अड्डा के बाहुबली गोल्ड मोमो का वजन 2 किलो है और यह कई तरह के कॉम्बिनेशन के साथ आता है।

मुंबई. वेज और नॉनवेज मोमोज के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या कभी गोल्ड मोमोज को चखा है। शायद नहीं। लेकिन मुंबई में गोल्ड मोमोज मिल रहा है। इसे गोल्ड फ्वॉइल में लपेटा गया है। ये कस्टमर के लिए ऑरेंज मिंट मोजिटो, चॉकलेट मोमोज और कई तरह की चटनी और सॉस के साथ सर्व किया जाता है। गोल्ड मोमोज की कीमत 1299 रुपए है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
सोशल मीडिया पर गोल्ड मोमोज की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। मुंबई में मेसी अड्डा के बाहुबली गोल्ड मोमो का वजन 2 किलो है और यह कई तरह के कॉम्बिनेशन के साथ आता है। फूड व्लॉगर दिशा ने इस मोमो का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

View post on Instagram

वीडियो में बताया गया है कि एक बड़े भाप के कटोरे में इसे रखा गया है। ऑरेंज मिंट मोजिटो के साथ चॉकलेट मोमोज और कई तरह की चटनी और सॉस के साथ सर्व किया जाता है। पूरे स्प्रेड की कीमत 1299 रुपए है। वीडियो कैप्शन में लिखा है, यह मोमो 2 किलो का है और इसमें मोजेरेला चीज और 24 कैरेट सोने के साथ सुपर स्वादिष्ट सब्जियों से भरा हुआ है। वीडियो को 62000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

ये भी पढ़ें.

ये प्रथा अजीब है! झरने से बहता है खून, महिला-पुरुष नंगे होकर नहाते हैं, चौंकाने वाली है वजह

आप जिसे मोटापा समझ रहे हैं वह ट्यूमर हो सकता है, डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

डिप्रेशन से बचना है तो मशरूम खाना चाहिए, एक स्टडी में हुआ ऐसा खुलासा, जो मौत से बचा सकता है

वियाग्रा का इस्तेमाल सिर्फ बेडरूम में ही नहीं, इसके और भी हैं कई फायदे, जो कर देंगे आपको हैरान