सोशल मीडिया पर इन दिनो एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्ची भगवान हनुमान से बात करती नजर आ रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर हाल रोजाना कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें कुछ लोगों के दिलों को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक बच्ची को हनुमान जी से बात करते दिखाया गया है। बच्ची भगवान हनुमान के बाल रूप का सॉफ्ट टॉय ली है और उससे बात कर रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बजरंगबली से मन की बात करती क्यूट बच्ची
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक क्यूट सी बच्ची हनुमान जी का सॉफ्ट टॉय ली है और उनसे बातचीत कर रही है। वह हनुमान जी से ऐसे बातें कर रही है जैसे अपने किसी घर के सदस्य से आमने सामने करती है। वीडियो में बच्ची बड़ी मासूमियत से अपनी बातें कर रही जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए।

पढ़ें आसान नहीं कटीले साही का शिकार, तेंदुए के भी छूट गए पसीने, वीडियो वायरल

ये बातें करती दिखी बच्ची
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्ची हनुमान जी से कहती दिख रही है कि ‘हनुमान जी देखो मेरी बात सुनो, जब आप रावण के पास गए थे तो उसने आपकी पूंछ में आग लगा दी, तो आपने पूरी लंका ही जला दी। आप तो बहुत स्ट्रॉन्ग निकले’। उसकी प्यारी बातें सुन यूजर मुग्ध हो जा रहे हैं। बच्ची देर तक राम और रावण के युद्ध की बातें कर रही है। 

सोशल मीडिया पर दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
सोशल मीडिया पर इस क्यूट बच्ची के वीडियो को काफी लोगों ने लाइक और शेयर किया है। वीडियो को कुछ ही घंटों में 11 हजार लाइक्स मिल गए थे। कुल 2 लाख 87 हजार यूजर अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं।

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…