प्रतीक्षा की शादी अंबेगांव में रहने वाले गहिनीनाथ सरवड़े से 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा होता था। 

मुंबई. पति-पत्नी में झगड़े की कई वजह सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी सुना है कि पानी पुरी की वजह से पत्नी ने खुद की जान दे दी हो। जी हां। ये सच है। मामला महाराष्ट्र का है। प्रतीक्षा सरवड़े नाम की महिला ने पति से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो साल पहले हुई थी शादी
प्रतीक्षा की शादी अंबेगांव में रहने वाले गहिनीनाथ सरवड़े से 2019 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा होता था। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र में एक 23 साल की महिला ने अपने पति के साथ लड़ाई के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

चौंकाने वाली निकली आत्महत्या की वजह
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि पानी पुरी को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। दरअसल, अपनी पत्नी को बताए बिना पति घर पर पानी पुरी लाया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।

पत्नी का कहना था कि उसने खाना बना लिया है। इसके बाद भी पति पानी पुरी लेकर क्यों आया। इसी बात पर दोनों में बहस हुई। झगड़ा बढ़ गया। अगले दिन महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ का लिया। उसे पास के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

पति के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन प्राथमिक तौर पर यही माना जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद पत्नी ने जहर खाया और अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें...

1- तालिबान और ISIS-K में क्यों है दुश्मनी, अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद अफगानिस्तान का क्या होगा?

2- तालिबान के जिस इंटरव्यू से रचा इतिहास, वह पूरा होते ही देश छोड़कर क्यों भागी ये पत्रकार?

3- Shocking: सबको लगा कि नहीं काटेगा, लेकिन 5 साल की लड़की ने ऐसा खाना खाया था कि सांप ने उसे चबा लिया

4- ये कोई कलर वाली ड्रेस नहीं है, बल्कि एक क्रिमिनल की सोची चाल है, हकीकत जानेंगे तो आप भी पकड़ लेंगे माथा

5- खून से पूरी नदी लाल हो गई और उसमें मासूमो के जूते पड़े हैं...वायरल तस्वीर का सच क्या है?