सोशल मीडिया पर अमरीकी पुलिस की एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक महिला और उसके बच्चे को खतरनाक चोर से बचाने के लिए एक रेस्त्रां का कर्मचारी किस तरह अपनी जान जोखिम में डाल लेता है, उसकी बहादुरी का जिक्र किया गया है।

फ्लोरिडा (अमरीका)। संयुक्त राज्य अमरीका में एक रेस्त्रां कर्मचारी ने शानदार काम किया है, जिससे उसकी तारीफ हो रही है। दरअसल, इस शख्स ने एक महिला और उसके बच्चे को एक चोर से बचाया और यह बेहद खतरनाक काम था। यह चोर महिला की कार चोरी करने का प्रयास कर रहा था। ओकालोसा काउंटी शेरिफ कार्यालय ने इससे जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वायरल हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस की ओर से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार, यह दिल दहलाने वाली घटना बीते बुधवार को फ्लोरिडा के फोर्ट वॉल्टन में हुई। पोस्ट में एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें रेस्त्रां के कर्मचारी को चोर से जूझते हुए दिखाया गया है। करीब एक मिनट की क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला अपने बच्चे को जोर से पकड़े हुए है, क्योंकि कर्मचारी चोर को कार की ओर से जाने से रोक रहा है, जो उसे लूटने की नीयत से उस ओर जा रहा था। इस दौरान महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। 

Scroll to load tweet…

यह वीडियो घटनास्थल के पास मौजूद एक कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। इसमें देखा जा सकता है महिला और उसके बच्चे को बचाने के लिए जैसे ही कर्मचारी आगे आता है, कुछ देर बाद वहां भीड़ जमा हो गई और चोर पकड़ में आ गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, एफडब्ल्यूबी चिक-फिल-ए रेस्त्रां का कर्मचारी, जो एक बच्चे और उसकी मां की मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़ा, अपनी जान की परवाह किए बिना उसने चोर को पकड़ा। यह वीडियो क्लिप उपलब्ध कराने के लिए मिस केल्नर को थैंक्यू। इस युवक ने गजब की हिम्मत दिखाई, जिसके बाद वह शातिर और खतरनाक चोर पकड़ में आया। 

यूजर्स बोले- 'वाह' क्या हीरो है
सोशल मीडिया पर पोस्ट इस वीडियो को इस वीडियो को करीब 85 लाख बार देखा गया है। वहीं, 35 हजार यूजर्स ने इसे पसंद किया है। 13 सौ से अधिक यूजर्स ने इस पर शानदार कमेंट किए हैं, जबकि करीब छह हजार यूजर्स ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने रेस्त्रां कर्मचारी की बहादुरी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, मैं इसे सौ बार कहूंगा कि इस रेस्त्रां की कस्टमर सर्विस सबसे शानदार है। एक अन्य यूजर ने लिखा, वाह क्या हीरो है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ