केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से  हार्दिक पांड्या की एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। यह क्लिप बीते रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले के क्रिकेट मैच के अंतिम क्षणों की है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। एशिया कप सीरीज के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 28 अगस्त को दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेला गया था। भारत ने इस रोमांचक मैच में जीत हासिल कर ली थी। अगर इस मैच का एक शब्द में वर्णन करने को कहा जाए तो वह शब्द शानदार होना चाहिए। यह वाकई दिलचस्प मैच था और यह कहना गलत नहीं होगा कि देश ही नहीं दुनियाभर में तमाम भारतीयों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर जमी थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस मैच में जीत के सूत्रधार हार्दिक पांड्या रहे और इसलिए वे निश्चित रूप से इस मैच का मुख्य आकर्षण थे। उन्होंने न सिर्फ अपने प्रशंसकों बल्कि, आलोचकों को भी अपने शानदार प्रदर्शन से खूब लुभाया। पांड्या ने इस मैच में धुंआधार पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 33 रन बनाए थे। यही नहीं, अंतिम ओवर में चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने एक छक्का लगाकर भारत की जीत पक्की कर दी। 

View post on Instagram

हालांकि, जिस बात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था दिनेश कार्तिक के लिए उनका शानदार आत्मविश्वास। यह अब लोगों के लिए मजेदार मीम्स बन गया है और आप इस रिएक्शन का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी यह मजेदार लगा, जिसके बाद उन्होंने दिलचस्प कैप्शन के साथ इसकी छोटी वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। 

'परेशान मत हो, मैं सब कुछ हैंडल कर लूंगा'
इस मैच के अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 4 गेंदों में 6 रन चाहिए थे। मोहम्मद नवाज आखिरी ओवर कर रहे थे, तभी हार्दिक ने दिनेश कार्तिक की तरफ इशारा करते हुए संकेत दिया कि उनके पास इसके लिए खास प्लान है और वह यह प्रेशर कंट्रोल करते हुए सब कुछ आसानी से हैंडल कर लेंगे। इसके बाद जो हुआ वह वाकई मजेदार और हैरान करने वाला था। हार्दिक ने चौथी गेंद पर ही छक्का लगाकर अपनी आत्मविश्वास जाहिर कर दिया और उनकी ट्रिक भारत की जीत का आधार बनी। इसके बाद उनकी दिनेश कार्तिक को दिए गए रिएक्शन वाली वीडियो क्लिप सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रही है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ