साड़ी, हील्स और पुलअप्स के कॉम्बिनेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो और महिला के वर्कआउट को काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने इस वीडियो को देखा और लाइक किया है।

ट्रेंडिंग डेस्क : आजकल फिटनेस को लेकर लोग क्रेजी हैं। इसीलिए इसकी इंपॉर्टेंस भी बढ़ गई है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी फिटनेस फ्रीक हैं। डाइट से लेकर वर्कआउट तक में पसीना बहाती नजर आ जाती हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला का गजब का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस महिला ने साड़ी और हाई हील्स में पुलअप्स मारे हैं। वीडियो में महिला घर के बाहर ऊपर की ओर लगे लोहे के स्टैंड को पकड़कर पुलअप्स कर रही है। साड़ी और हाई हील्स के साथ पुलअप्स का कॉम्बिनेशन हर किसी को पसंद आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टोंड बॉडी पाने का मंत्र

तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो फिटनेस कोच रूचि बराह का है। वो ऑनलाइन फिटनेस फैसिलिटी वाले ब्रांड फिटर पर लोगों को ट्रेन करती हैं। उनका कहना है कि टोंड बॉडी पाने के लिए महिलाओं को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ बॉडी वेट एक्सरसाइज पर फोकस करना चाहिए। रूचि अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज शेयर करती रहती हैं लेकिन उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। उनके फॉलोवर्स ही नहीं बाकी लोग भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

View post on Instagram

साड़ी और हील्स का कॉम्बिनेशन पसंद आ गया

इंस्टग्राम इस वीडियो को शेयर किया गया है। अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा है। साड़ी, हील्स और पुलअप्स का कॉम्बिनेशन पर उनके तारीफ वालें कमेंट्स आ रहे हैं। इसे नया ट्रेंड बता रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि 'यह बगल वाले के घर जाने का अच्छा तरीका है।' वहीं, एक ने लिखा- 'ऐसा करना तो बड़े-बड़ों के बस की भी बात नहीं।' कुछ लोग तो इसे सच्चा वाला महिला सशक्तिकरण बता रहे हैं, वहीं एक ने कहा आज हर काम में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। हर कोई फिटनेस कोच रूचि की तारीफ कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

40 की उम्र में दिखती हैं 20 की, बेटी को छोड़ मां पर डोरे डाल रहे लड़के

7 साल से पति को अपने पास नहीं सोने दे रही बीवी, वजह सुन चौंक जाएंगे आप