शिवपाल यादव ने अपने शिष्य और भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह मेरे शिष्य नहीं है। अगर वह सच में शिष्य होते तो इस तरह से भाजपा में न जाते। 

मैनपुरी: जसवंतनगर विधानसभा से विधायक शिवपाल यादव मैनपुरी उपचुनाव के लिए लगातार प्रचार में लगे हुए हैं। अपनी बहू डिंपल यादव के लिए क्षेत्र में लोगों से वोट अपील करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने थाना चौबिया क्षेत्र के ग्राम राहीन में समर्थकों के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया। शिवपाल यादव ने कहा कि हम एक हो गए और आगे भी एक ही रहेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'अगर असली शिष्य थे तो हमको छोड़कर नहीं जाना चाहिए था'
लोगों से मुलाकात के दौरान शिवपाल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बहू के खिलाफ रघुराज सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वह स्वंय को हमारा शिष्य बताते हैं। अगर वह असली शिष्य होते तो हमको छोड़कर नहीं चाहिए था। हमारी बहू के खिलाफ उन्हें चुनाव नहीं लड़ना चाहिए था। अगर वह शिष्य थे तो हमारे ही साथ रहते। बिना बताए गए, कम से कम मुझे बता कर तो जाना चाहिए था। चुपचाप ही भाजपा में चले गए।

'डॉक्टर को फोन किया तो पता लगा नहीं आए रघुराज'
शिवपाल यादव ने आगे कहा कि हमने रघुराज को फोन किया तो उन्होंने बताया कि टेस्ट करवाने के लिए गए हैं। तबियत खराब की बात जब उन्होंने बताई तो मैंने ये भी कहा कि लोहिया अस्पताल में मेरे परिचित अच्छे डॉक्टर हैं। इसके बाद जब हमने फोन किया तो पता लगा कि वो अस्पताल नहीं गए हैं। इसके दूसरे दिन ही वो भाजपा में पहुंच गए। अगर वह सच में शिष्य होते तो उन्हें ऐसे नहीं जाना चाहिए था। शिवपाल ने कहा वह शिष्य तो नहीं है और चेला भी नहीं है। हमने रघुराज को सांसद बनवाया और नौकरी भी लगवाई। उन्होंने हमको ही धोखा दे दिया और बिना बताए भाजपा में चले गए। ज्ञात हो कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी में लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां 5 दिसबंर को मतदान होना है और चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को आएंगे। 

शिवपाल यादव ने बताया किसके कहने पर हुए अखिलेश के साथ, कहा- हमने तो बहू डिंपल से भी कही है ये बात