यूपी के मेरठ जिले में एक युवती को श्रद्धा हत्याकांड जैसे हत्या करने की धमकी मिली है। आरोपी य़ुवक ने युवती के 35 टुकड़े करने की धमकी दी है। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेरठ की एक युवती को श्रद्धा हत्याकांड जैसे हत्या करने की धमकी दी गई है। आरोप है कि युवती को एक मुस्लिम युवक ने पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके 35 टुकड़े करने की धमकी दी है। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि यह मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी की है। युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसे पिछले दो सालों से परेशान कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धर्म छिपाकर की युवती से दोस्ती
रुड़की रोड की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की। इस दौरान युवक ने अपना नाम शिवम बताया। बातचीत होने के बाद उनका प्रेम-प्रसंग चलने लगा। इसके बाद जब युवती ने शिवम पर शादी का दबाव डाला तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने बताया कि युवक ने इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके अलावा पीड़िता के गर्भवती होने पर जबरन तीन बार अबॉर्शन भी करवाया। इस पूरे घटनाक्रम में युवक का परिवार भी शामिल रहा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अबॉर्शन के दौरान युवक और उसके परिवार वालों ने युवती से तीन लाख रुपए भी लिए हैं। वहीं शादी करने से इंकार करने पर जब युवती ने शिवक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह मुस्लिम है। इसके बाद युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले पर शिकायत मिलने के बाद सीओ अभिषेक पटेल ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है। वहीं सीओ द्वारा आदेश दिये जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तीसरी बेटी होने पर पिता ने एक को बेचा, विरोध पर पत्नी का किया ऐसा हाल, SSP को आपबीती बता छलके पीड़िता के आंसू