यूपी के जिले पीलीभीत में एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद आरोपी युवक को परिजनों ने पकड़कर बंधक बना लिया। इतना ही नहीं युवक को मारने के साथ ही सिर ही मुंडवा दिया। उसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में जाकर तहरीर दी है।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों ऐसे कई मामले देखने को मिले है कि युवती के साथ छेड़छाड़ में लोग आरोपी युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने के साथ अजीबोगरीब तरीके अपनाते है। ऐसा ही एक मामला राज्य के पीलीभीत से सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की तो परिजनों ने पकड़कर बंधक बना लिया। इतना ही नहीं उसके बाद लोगों ने युवक का सिर ही मुंडवा दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज है तो वहीं दूसरी ओर युवक ने युवती के परिवारजनों पर मारपीट करने व बंधक बनाकर सिर मुंडवाने का आरोप लगाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मारपीट के बाद युवक का मुंडवाया सिर
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के बिलसंडा थाना क्षेत्र का है। यहां शाहजहांपुर जिले का रहना वाला आसिफ अपने रिश्तेदार के घर पर आया था। युवक पर आरोप है कि इसी दौरान उसने घर में मौजूद युवती से छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिवार वालों ने उसको तुरंत बंधक बना लिया और फिर जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उसके सिर के बाल भी काट दिए। युवती के परिजनों द्वारा इस हरकत के बाद आसिफ थाने पहुंचा और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।

दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
सूचना के बाद पुलिस ने आसिफ की तहरीर पर युवती व उसके परिवार के कुल 3 लोगों के खिलाफ मारपीट बंधक बनाना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान युवती भी अपने परिवार जनों के साथ थाने जा पहुंची। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आसिफ ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर बिलसंडा थाना अध्यक्ष अचल कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गाजियाबाद के बाद नोएडा की लिफ्ट में कुत्ते के हमले का वीडियो वायरल, डिलीवरी बॉय को जर्मन शेफर्ड ने काटा

लिफ्ट में बच्चे को कुत्ते ने काटा, दर्द से कराहते मासूम को देखती रही महिला, CCTV फुटेज वायरल