थाना सदर में धर्म के नाम पर एक बार फिर हंगामा करने का प्रयास किया गया। रात सड़क किनारे सार्वजनिक दीवार पर बने ताखे को हरे रंग से रंग कर वहां फूल और अगरबत्तियां जलाकर उसे धर्मस्थल का रूप दिया गया। 

आगरा: बीते कुछ दिन पहले सार्वजनिक शौचालयों के बाहर मुगल शासकों की तस्वीर का ममला सामने आने के बाद अब सड़क किनारे सार्वजनिक दीवार पर हरे रंग पोतकर धर्मस्थल का रूप दिया गया। इसके बाद हिंदूवादियों ने भगवा रंग रंगवा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सार्वजनिक दीवार को दिया धर्मस्थल का रूप
बता दें कि थाना सदर में धर्म के नाम पर एक बार फिर हंगामा करने का प्रयास किया गया। रात सड़क किनारे सार्वजनिक दीवार पर बने ताखे को हरे रंग से रंग कर वहां फूल और अगरबत्तियां जलाकर उसे धर्मस्थल का रूप दिया गया। 

हिंदूवादियों ने रंगवाया भगवा रंग
इसके बाद हिंदूवादियों ने मौके पर जाकर वहां नारेबाजी करते हुए भगवा रंग रंगवा कर जय श्री राम लिख दिया और पूजा अर्चना शुरू कर दी। माहौल बिगड़ने की सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह था पूरा मामला
आगरा के थाना सदर अंतर्गत नंद टाकीज चौराहे के पास बंगले में सेंट मेरी लाइब्रेरी है। इसका केयर टेकर कमिश्नर होते हैं। यहीं बंगले की दीवार के बाहर एक समुदाय विशेष के व्यक्ति की दुकान है। बंगले की दीवार पर ताखा आम भाषा मे आला बना हुआ है। उक्त व्यक्ति द्वारा आले में अगरबत्तियां जलाकर इबादत की जा रही थी। 

इस बात की शिकायत भाजपा छावनी मंडल के अध्यक्ष विजय गौड़ और उपाध्यक्ष सिंधु गुप्ता द्वारा पुलिस से की गई थी। पुलिस ने चेतावनी देकर मामला खत्म कर दिया था। गुरुवार को सुबह आले के आस- पास पूरी दीवार पर हरा रंग पुता हुआ था और वहां अगरबत्ती जल रही थी। 

अचानक सार्वजनिक जगह पर नया धर्मस्थल बना देख भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया और दीवार पर भगवा रंग रंगवा कर जय श्री राम लिख दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने सबको वहां से हटा दिया था और फोर्स तैनात कर दी गयी थी।

आगरा में सगाई के बाद शादी से इंकार कर रहा युवक, युवती के पिता ने एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

उन्नाव: बेहोश होने बाद निकली दूल्हे की विग, दुल्हन ने माला स्टेज पर फेंक शादी से कर दिया इंकार