उन्नाव: बेहोश होने बाद निकली दूल्हे की विग, दुल्हन ने माला स्टेज पर फेंक शादी से कर दिया इंकार

उन्नाव के सफीपुर में दूल्हे की विग गिरने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन जयमाला फेंककर वहां से चली गई। मामला सामने आने के बाद इस विवाह को लेकर क्षेत्र में खासा चर्चाएं हो रही हैं। 

Share this Video

उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर निवासी लखन कश्यप की पुत्री निशा का विवाह आवास विकास कालोनी थाना कल्याणपुर निवासी पंकज पुत्र अशोक कुमार कश्यप के साथ बीती रात 20 मई को स्थानीय गेस्ट हाउस से संपन्न हो रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जयमाल के समय दूल्हे को आया चक्कर
दुआर चार के बाद जयमाला कार्यक्रम की तैयारी के बाद दूल्हा पंकज और दुल्हन निशा स्टेज पर पहुंच गई ।दोनो अपने अपने हाथो में माला लेकर एक दूसरे की तरफ बढ़ रहे थे तभी दूल्हे को चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ा। शादी समारोह में दूल्हा बेहोश होने की खबर से बराती व कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया। दुल्हन के भाई नितिन विपिन ने आनन फानन दूल्हे को सोफा पर लेटाकर उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारना शुरू कर दिया,और उसके बालो को सहलाने लगा ।तभी अचानक दूल्हे की हेयर बिक निकल कर नितिन के हाथ में आ गई। दूल्हे को गंजा देखकर कन्या पक्ष में भूचाल आ गया।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार
शादी के जोड़े में स्टेज पर खड़ी दुल्हन निशा दूल्हे के सिर पर बाल न देखकर आवाक रह गई ,क्योंकि दिखाई के समय इसको दूल्हे के सिर पर बाल दिखाई दिए थे ।दुल्हन निशा ने माला को स्टेज पर फेक कर नीचे उतर आई और अपने परिजनो से शादी न करने की बात कह दी। दुल्हन के पिता लखन कश्यप ने दूल्हा के पिता अशोक कुमार पर खोखा देने का आरोप लगाकर शादी से इंकार कर बरातियों को बंधक बना लिया ।

सूचना पर पहुंची पुलिस
देर रात बवाल के बाद भोर पहर किसी ने पुलिस को बारातियो बंधक होने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर परियर चौकी इंचार्ज रामजीत यादव गेस्ट हाउस जा पहुंचे और दोनो पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया। लेकिन कन्या पक्ष शादी करने को तैयार नही हुआ। जिसके बाद दूल्हा बिना जयमाला फेरो के बरात लेकर वापस लौट गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत ने बताया की अभी किसी भिबपक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है ,तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Video