जानें घर में क्यों रखनी चाहिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति, इसके पीछें हैं कई राज

सुख और समृद्धि बढ़ाने के लिए फेंगशुई में कई सटीक उपाय बताए गए हैं। पिछले कुछ समय से फेंगशुई के इन उपायों का प्रचलन भी काफी बढ़ गया है। फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बहुत ही शुभ माना गया है। इनका हंसता हुआ चेहरा घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है और सुख-समद्धि लाता है। लॉफिंग बुद्धा से जुड़े कुछ टिप्स इस प्रकार हैं...
 

/ Updated: Feb 03 2020, 04:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। सुख और समृद्धि बढ़ाने के लिए फेंगशुई में कई सटीक उपाय बताए गए हैं। पिछले कुछ समय से फेंगशुई के इन उपायों का प्रचलन भी काफी बढ़ गया है। फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बहुत ही शुभ माना गया है। इनका हंसता हुआ चेहरा घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है और सुख-समद्धि लाता है। लॉफिंग बुद्धा से जुड़े कुछ टिप्स इस प्रकार हैं...
1. फेंगशुई के अनुसार, लाफिंग बुद्धा की मूर्ति ड्राइंग रूम में रखनी चाहिए।
2. लाफिंग बुद्धा की मूर्ति का मुंह हमेशा मेन गेट के सामने होना चाहिए। इससे शुभ फल मिलते हैं।
3. लाफिंग बुद्धा की मूर्ति कभी किचन या बेसमेंट में नहीं रखनी चाहिए।
4. लाफिंग बुद्धा की मूर्ति गिफ्ट में मिले तो ये ज्यादा शुभ फल प्रदान करती है।
5. कोशिश करें कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति थोड़े ऊंचे स्थान पर रखें।
6. समय-समय पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति की साफ-सफाई करते रहें।
7. अगर आप लाफिंग बुद्धा ऑफिस में रखना चाहते हैं, तो उसे इस तरह से रखें कि उसका हंसता हुआ चेहरा सभी को दिखाई दें।
8. अगर आप अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को गिफ्ट दे रहे हैं, तो धन की पोटली पकड़े हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति दें।