
"इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में हारेंगी...", Kolkata से गरजे Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "हर जगह पर एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो। ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा करदो। मैं आज बंगाल की पूरी जनता, जो टोलाबाजी से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा के त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त है। आए दिन बम धमाके, गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भ्रष्टाचार का इतना रिकॉर्ड ममता बनर्जी ने जो बनाया है, इससे भी त्रस्त है। पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान पश्चिम बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना चाहिए।WestBengalElections2026
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
