लव इन टोक्यो: एग्जिबिशन देखने गया था कपल, एक-दूसरे को देखकर दिल दे बैठा

प्यार कब किससे, कैसे और कहां हो जाए, कोई नहीं बता सकता! इस प्रेम कहानी की शुरुआत जापान के टोकियो में एक एग्जिबिशिन में हुई थी। बुधवार को 'जापान की गुड़िया' यानी यूरी और धनबाद के दूल्हे कुमार सुंदरम की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हुई। 
 

/ Updated: Nov 21 2019, 12:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नबादा(बिहार). वर्ष 1966 में एक फिल्म आई थी-लव इन टोक्यो। इसका एक लोकप्रिय गाना है-'ले गई दिल गुड़िया जापान की...' ठीक यही हुआ धनबाद के रहने वाले कुमार सुंदरम के संग। कुमार टोक्यो में बैंकर्स हैं। वहां किसी एग्जिबिशन के दौरान कुमार की मुलाकात यूरी यसुदा से हुई। यूरी इंटीरियर डिजाइनर हैं। पहली ही मुलाकात में कुमार यूरी को दिल दे बैठे। यूरी को भी कुमार पसंद आ गए। यह बात सालभर पहले की है। अब इसी बुधवार को नबाद के सरायढेला स्थित प्रभु दर्शन अपार्टमेंट में दोनों ने हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर ली। 8 दिसंबर को जापान में वहीं के रीति-रिवाजों से शादी होगी। बुधवार को हुई शादी में दोनों के कई विदेशी मेहमान भी मौजूद थे। कुमार ने बैंगलुरु से एमबीए किया है। इसके बाद एक साल हांगकांग में जॉब किया। पिछले 4 साल से वे टोक्यो में इन्वेस्टर बैंकर्स का जॉब कर रहे हैं।