अंडरवियर में यहां-वहां भागता रहा बुजुर्ग, साइको किलर विलेन की तरह धीरे-धीरे करता रहा पीछा

दिल दहलाने वाला यह CCTV फुटेज बिहार के भागलपुर का  है।  एक साइको किलर ने घर से बाहर खींचकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। किलर को शक था कि बुजुर्ग का उसकी साली से अवैध संबंध है। मृतक जिस घर में रहता था, किलर उसके ऊपर ही रहता है।

Share this Video

भागलपुर. मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के तोता साह लेन में रविवार रात 10 बजे हुए एक बुजुर्ग के मर्डर का चौंकाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। हत्यारा एक साइको किलर बताया जाता है। उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वो तीन दफा जेल रहकर भी आया है। मृतक जिस घर में किराए से रहता था, उसी की ऊपरी मंजिल पर किलर अपनी नानी के साथ रहता है। हत्यारे की पहचान सौरभ कुमार सिन्हा उर्फ बउआ के रूप में हुई है। मृतक 60 वर्षीय सहदेव साह कोर्ट में मुंशी थे। साथ ही वे हलवाई का काम भी करते थे।

बरारी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार झा ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। उसने पहले भी इसी तरह से हत्याएं की हैं। उसका बड़ा भाई भी एक महिला को गोली मारने के इल्जाम में जेल में है। प्रारंभिक जाचं में सामने आया है कि मृतक के घर किसी महिला का आना-जाना था। सौरभ उसे अपनी साली बताता है। हालांकि हकीकत क्या है, यह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा।

Related Video