जंग के मैदान में भिड़े अजय सैफ, बहाई खून की नदियां, कुछ ऐसी है 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर'

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया जा चुका है। सामने आए ट्रेलर में अजय योद्धा तानाजी के रूप में सैफ अली खान से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। दोनों स्टार्स की इस लड़ाई के बीच खून की नदियां बहती दिखाई दे रही है।

/ Updated: Nov 19 2019, 02:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. अजय देवगन की फिल्म 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया जा चुका है। सामने आए ट्रेलर में अजय योद्धा तानाजी के रूप में सैफ अली खान से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। दोनों स्टार्स की इस लड़ाई के बीच खून की नदियां बहती दिखाई दे रही है। ट्रेलर एक्शन, जोश और संग्राम से भरा हुआ है। फिल्म में तानाजी यानी कि अजय देवगन की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार काजोल की ही निभा रही हैं। बता दें कि दोनों बड़े पर्दे पर करीब 10 साल बाद वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार इस जोड़ी को साथ में 2010 में आई फिल्म 'टूनपुर का हीरो' में देखा गया था। 'तानाजीः द अनसंग वॉरियर' अजय और काजोल की साथ में दसवीं फिल्म है, जो कि 10 जनवरी, 2020 को सभी को सिनेमाघरों में देखने के लिए मिलेगी। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें काजोल तानाजी यानी अजय देवगन की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का रोल प्ले करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर से पहले हाल ही में मराठी लुक में काजोल को फिल्म से फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था कि अपने आपको हारने नहीं देंगी। 

ऐसी है तानाजी की कहानी 

बता दें, तानाजी की कहानी 17वीं सदी पर आधारित है। यह एक पीरियड ड्रामा मूवी है। इसका डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर बनी है। इस फिल्म में लंबे अरसे बाद फैंस काजोल और अजय को साथ में सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है।

 ये हैं तानाजी मालुसरे

तानाजी मालुसरे, भारतीय इतिहास के वो योद्धा थे जिनके बारे में लोगों ने कम सुना है। वे मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कई जंग लड़ी थी। 1670 में हुई सिन्हागढ़ की लड़ाई में उनका अहम योगदान रहा था, जिसके लिए तानाजी को आज भी याद किया जाता है।