Katrina Kaif Vicky Marriage: जानें उस होटल की खासियत जहां एक रात रुकने के लिए लाखों देंगे Vicky Kaushal

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी की हर तरफ चर्चा है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सोशल मीडिया पर विक्की और कैट की शादी की खबरें और अपडेट्स छाई हुई हैं। शादी के वेन्यू से लेकर, दूल्हा दुल्हन की ड्रेस, रस्में मेंहंदी संगीत और हल्दी में शामिल होने वाले रिश्तेदारों से लेकर हर एक चीज का जिक्र किया जा रहा है।

/ Updated: Dec 06 2021, 04:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी की हर तरफ चर्चा है। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। सोशल मीडिया पर विक्की और कैट की शादी की खबरें और अपडेट्स छाई हुई हैं। शादी के वेन्यू से लेकर, दूल्हा दुल्हन की ड्रेस, रस्में मेंहंदी संगीत और हल्दी में शामिल होने वाले रिश्तेदारों से लेकर हर एक चीज का जिक्र किया जा रहा है। इस शादी को शादी बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही हैं। कई ईवेंट कंपनिया विक्की और कैट की शादी में लगे हुए हैं। कैटरीना कैफ अपने परिवार के साथ राजस्थान के सवाईमाधोपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। आपको बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय से करीब 18 किमी दूर चौथ का बरवाड़ा में एक पहाड़ी पर स्थित 700 साल पुराने किले के होटल में शादी रचाने जा रहे हैं। खबर ये भी है कि दोनों की शादी दो रीति रिवाजों से होगी।  वहीं दूल्हा बनने जा रहे विक्की कौशल शादी के लिए राजा मानसिंह सुइट में रुकने वाले हैं। आइये जानते हैं राजा मानसिंह सुइट की खासियत और एक रात रुकने की क्या है कीमत।