'दिलबर गर्ल' से एक्ट्रेस ने पूछा, तुम्हें कैसा लड़का चाहिए, नोरा का जवाब सुन चौंक गई एक्ट्रेस

बता दें कि नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने घर में 58वें दिन एंट्री ली थी, लेकिन 26 दिन बाद ही शो से बाहर हो गई थीं। नोरा आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। 

/ Updated: Nov 25 2019, 07:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। 'दिलबर दिलबर' गाने से पॉपुलर हुई एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने आइटम डांस के लिए जानी जाती हैं। नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्ट्रेस सोफी चौधरी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा फतेही सोफी के साथ जुम्बा करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही दोनों बातचीत करती भी दिख रही हैं। इसी बीच, सोफी चौधरी नोरा से पूछती हैं, आपने जॉन अब्राहम, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ काम किया है। इनमें से सबसे ज्यादा हॉट कौन है? इस पर नोरा कहती हैं- 'सबसे ज्यादा हॉट मैं हूं।' इसके बाद सोफी पूछती हैं- 'नोरा को किस किस्म का लड़का चाहिए।' इस पर नोरा कहती हैं- 'मुझे मर्द चाहिए।' इसके बाद दोनों हंसने लगती हैं। बता दें कि नोरा फतेही बिग बॉस सीजन 9 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने घर में 58वें दिन एंट्री ली थी, लेकिन 26 दिन बाद ही शो से बाहर हो गई थीं। नोरा आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं।