फुटपाथ पर गाना गाती नजर आई एक और 'रानू मंडल', लोग बनाते रहे Video

अब रानू मंडल की तरह ही दिखने वाली एक और महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस महिला को 'रानू मंडल 2.0' बता रहे हैं।

/ Updated: Nov 24 2019, 04:30 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर एक गाने की वजह से फेमस हुईं रानू मंडल को आज के वक्त में हर कोई जानता है। रानू लता मंगेशकर का एक गाना गाकर रातोंरात पॉपुलर हो गई थीं। रानू का वीडियो देख हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दे दिया। हालांकि अब रानू मंडल की तरह ही दिखने वाली एक और महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस महिला को 'रानू मंडल 2.0' बता रहे हैं। वीडियो में महिला रानू मंडल का गाया गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाती दिख रही है। वैसे महिला की सिंगिंग स्किल्स उतनी अच्छी नहीं है, लेकिन उसकी शक्ल रानू मंडल से मिलती है, इसलिए कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। बता दें कि गाना गाने वाली यह महिला गुवाहाटी के मालीगांव की रहने वाली है।