हिन्दुस्तानी भाऊ ने सुशांत की मौत के बाद सरेआम दी बॉलीवुड सेलेब्स को गालियां

हिन्दुस्तानी भाऊ यानी  विकास फाटक ने सुशांत की मौत के बाद कई सवाल उठाए है। भाऊ का कहना है बॉलीवुड के गंदे लोगों ने उसे सुसाइड करने को मजबूर किया। सुशांत सिंह ने कभी किसी को गलत नहीं बोला। वो अच्छा इंसान था। सुशांत सिंह राजपूज की अच्छी -अच्छी फिल्में आई लेकिन कभी उसने घमंड नहीं किया। वीडियो में सुने कैसे भड़के भाऊ। 

/ Updated: Jun 20 2020, 04:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  बॉलीवुड स्टार्स पर भड़के सुशांत के फैंस सुशांत सिंह राजपूत ने कम समय में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। सुशांत के फैंस बॉलीवुड स्टार्स पर गुस्सा जता रहे है। लोगों ने आरोप लगाया कि सुशांत के साथ बॉलीवुड ने हमेशा से भेदभाव किया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) कोई नई बात नहीं है, जब से फिल्में बननी शुरू हुई तब से इंडस्ट्री में भी भाई-भतीजावाद ने धीरे-धीरे जड़े जमानी शुरू की और आज इसकी जड़ें गहरी होकर वटवृक्षों का रूप ले लिया है। छोटे पर्दे से सिल्वर स्क्रीन का सफर छोटे समय में तय करने वाले स्मॉल टाउन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में ‘नेपॉटिज्म’ फिर से सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर उस बहस ने जन्म ले ही लिया जिसकी जड़ता पूरी फिल्म इंडस्ट्री को जकड़ती जा रही है। वह जड़ता है भाई भतीजावाद या फिर कहें तो परिवारवाद। हिन्दुस्तानी भाऊ यानी  विकास फाटक ने सुशांत की मौत के बाद कई सवाल उठाए है। भाऊ का कहना है बॉलीवुड के गंदे लोगों ने उसे सुसाइड करने को मजबूर किया। सुशांत सिंह ने कभी किसी को गलत नहीं बोला। वो अच्छा इंसान था। सुशांत सिंह राजपूज की अच्छी -अच्छी फिल्में आई लेकिन कभी उसने घमंड नहीं किया। वीडियो में सुने कैसे भड़के भाऊ।