बढ़ी दाढ़ी, हाफ टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने झाड़ू लगाते दिखे सलमान, गर्लफ्रेंड यूलिया ने भी दिया साथ

विश्व पर्यायवरण दिवस के मौके पर हर कोई प्रकृति को बचाने की कवायत कर रहा था। हर किसी ने पर्यायवरण को सुरक्षित रखने का प्रण लिया है। दरअसल, बीते दिन दुनियाभर में विश्व पर्यायवरण दिवस मनाया गया। ऐसे में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share this Video

मुंबई. विश्व पर्यायवरण दिवस के मौके पर हर कोई प्रकृति को बचाने की कवायत कर रहा था। हर किसी ने पर्यायवरण को सुरक्षित रखने का प्रण लिया है। दरअसल, बीते दिन दुनियाभर में विश्व पर्यायवरण दिवस मनाया गया। ऐसे में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो पनवेल स्थित फार्महाउस में कुछ लोगों के साथ सफाई करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी झाड़ू लगाते दिख रही हैं। सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लोगों से अपील की कि सभी सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूलिया लिखती हैं कि सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने तो अपना योगदान दे दिया है। सलमान और यूलिया की ये पहल हर किसी का दिल जीत रही है और हर कोई दोनों की तारीफ करता नहीं थक रहा है। वैसे, यूलिया वंतूर ने तो इस खास दिन को एक पौधा भी लगाया है। उन्होंने उस पोस्ट को शेयर करते हुए सभी से प्रकृति को सुरक्षित रखने की अपील की है। बता दें, निसर्ग तूफान के आने के बाद सलमान खान फार्महाउस में भी नुकसान हुआ। कई पेड़-पौधे टूटकर गिर गए थे। 

Related Video